Bihar Vidhan Sabha Live: SIR और अपराध पर सरकार को इंडिया गठबंधन ने घेरा, विधायकों के हंगामे के बीच सदन स्थगित

Mon, 21 Jul 2025 11:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 21 Jul 2025 11:46 AM IST
खास बातें

Monsoon Session: इस सत्र में विपक्ष हंगामा करने की तैयारी में है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य, बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर नीतीश सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। 

Bihar Vidhan Sabha: 17th Vidhan Sabha from today, Monsoon Session, Voter Revision, Crime, NDA, India Alliance
विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 AM, 21-Jul-2025
अनुपूरक बजट पेश किया गया, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्य सरकार की ओर से 57946 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा गया। इसके बाद शोक प्रस्ताव हुआ। इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह 11 बजे तक सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी। 
11:05 AM, 21-Jul-2025
विधानसभा परिसर में हंगामा करते विपक्ष ने विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन 
विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। माले के विधायक काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि SIR के एनआरसी लागू करना चाहती है। वहीं राजद विधायक और कांग्रेस के विधायकों ने कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरा। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन विधायक नहीं मानें। 
10:44 AM, 21-Jul-2025
सीएम नीतीश पहुंचे विधानसभा 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रियों के साथ विधानसभा पहुंचे। पोर्टिको में उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिनंदन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में गए। सीएम ने अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। 
विज्ञापन
10:22 AM, 21-Jul-2025
तेजस्वी यादव ने लिखी यह बातें
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सत्र शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा बिहार के कोने-कोने में घटित आपराधिक घटनाओं और चहुंओर व्याप्त भ्रष्टाचार ने बिहार की सच्चाई आपके समक्ष रख दी है। अपराधियों और भ्रष्ट अधिकारियों का गठजोड़ अब बिहार की व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है। जाति-धर्म और अघोषित डीके टैक्स अधिनियम के अंतर्गत होने वाले ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग ने भ्रष्टाचार का एक स्थायी संस्थागत ढांचा बना दिया है। जो उसमें फिट बैठेगा वही फ़ील्ड की पोस्टिंग पाएगा। 
09:33 AM, 21-Jul-2025
जानिए, किस दिन क्या होगा
आज नीतीश सरकार चालू वित्तीय वर्ष के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसके साथ राज्यपाल द्वारा स्वीकृत क्रयादेशों और विभिन्न समितियों की रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी। 22 और 23 जुलाई को राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे और अलग-अलग राजकीय कार्य होंगे। 24 जुलाई को अनुपूरक बजट पर चर्चा और मतदान के बाद विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा। अंतिम दिन 25 जुलाई को गैर सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी। 
08:58 AM, 21-Jul-2025

Bihar Vidhan Sabha Live: SIR और अपराध पर सरकार को इंडिया गठबंधन ने घेरा, विधायकों के हंगामे के बीच सदन स्थगित

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा।  वर्तमान सरकार का अंतिम और 17वीं विधानसभा का यह 15वां सत्र होगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक लाएगी। इनमें चार मूल और आठ संशोधन विधेयक शामिल हैं। दोनों सदनों में सरकार इसे पास करवा कर कानून के रूप में लागू करेगी। आज विधानसभा की कार्यवाही में पहले अध्यक्ष अपना प्रारंभिक संबोधन देंगे। इसके बाद अध्यासी सदस्यों का मनोनयन होगा। इसके बाद समितियों का गठन होगा। वहीं इंडिया गठबंधन मतदाता पुनरीक्षण और बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार को घेरने की तैयारी में है। 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव और तेज प्रताप साथ बैठेंगे! बिहार विधानसभा में सीटें हैं आसपास, क्या होगा सीन
 
विज्ञापन

Followed