फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Vidhan Sabha: Second day of winter session, Prem Kumar Speaker, MLAs sworn in, JDU BJP, RJD

Bihar Vidhan Sabha: प्रेम कुमार को अध्यक्ष बना विधानसभा कल तक के लिए स्थगित; भोजपुरी गीत से शपथ तक हुआ आज

Tue, 02 Dec 2025 11:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Dec 2025 11:51 AM IST
सार

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में आज का दिन सिर्फ औपचारिकता के नाम रहा। कुछ बचे विधायकों ने शपथ ली। अनंत सिंह जेल से नहीं आए। बस, भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई है। फिर कल तक के लिए सदन स्थगित हो गया।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha: Second day of winter session, Prem Kumar Speaker, MLAs sworn in, JDU BJP, RJD
सीएम के साथ विस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। आज प्रेम कुमार ने अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। सोमवार को उन्होंने नामांकन किया था। उनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं दिया। इसलिए प्रेम कुमार का निर्विरोध स्पीकर चुने गए। उनके निर्वाचन में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, संजय सरावगी और श्रवण कुमार प्रस्तावक बने। सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सभी विधायकों ने स्पीकर बनने पर प्रेम कुमार को बधाई दी। अब बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन


AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरल ईमान ने स्पीकर प्रेम कुमार को बधाई दी। सत्ता की संख्या अधिक है इसलिए ऐसा न हो कि अधिक संख्या की वजह से न्याय न हो। उन्होंने प्रेमचंद की कहानी पंच परमेश्वर की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि पंच परमेश्वर की तरह होता है।
विज्ञापन


इधर, आज जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वह जेल में हैं। आज अब तक वह शपथ लेने नहीं पहुंचे हैं। इधर, पहले दिन अनुपस्थित रहे मदन सहनी, जीवेश मिश्रा, विनय बिहारी और केदार सिंह ने आज शपथ ली। विनय बिहारी ने शपथ लेने से पहले भोजपुरी में कविता पढ़ने लगे। प्रोटेम स्पीकर ने टोका तो कहा कि मैं भोजपुरी गीतों को गाकर ही यहां तक पहुंचा हूं। इसके बाद जीवेश मिश्रा ने संस्कृत में शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले दिन 237 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली थी। बाकी एनडीए से अनंत सिंह, अमरेंद्र पांडेय, मदन सहनी, जीवेश कुमार, केदार सिंह और विनय बिहारी सदन नहीं आए थे। मदन सहनी, जीवेश कुमार, विनय बिहारी और केदार सिंह स्वास्थ्य कारणों से सदन नहीं आ पाए थे। वहीं जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय अपने भतीजे मुकेश पांडेय का दिल्ली में इलाज करवा रहे हैं।  प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव खुद विधायकों को शपथ दिला रहे थे इसलिए शपथ नहीं ले पाए। प्रेम कुमार के कुर्सी संभालने के बाद उन्होंने शपथ लिया।


नामांकन के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने क्या कहा?
विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद गया टाउन के भारतीय जनता पार्टी विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए नेतृत्व और पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। उनके आदेश के बाद मैंने अपना नामांकन कर दिया है।  मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। नवीं बार विधायक चुनकर यहां पहुंचा हूं, इसलिए जनता जनार्दन का भी मैं धन्यवाद करता हूं। जिन विधायकों ने आज शपथ लिया और जो बच गए, उन्हें भी मैं शुभकामना देता हूं।

इन विधायकों ने उर्दू और मैथिली में ली शपथ
इस बार विधायक अरुण शंकर प्रसाद, सुजीत पासवान, विनोद नारायण झा, आसिफ़ अहमद, माधव आनंद, मीणा कुमारी, नीतीश मिश्रा और सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली ठाकुर ने मैथिली भाषा में शपथ ली। मैथिली ठाकुर ने मिथिला पेंटिंग वाली साड़ी और पाग पहन कर आईं। भाजपा के मिथिलेश तिवारी ने संस्कृत में शपथ ली। वहीं विधायक आबिदुर रहमान, कमरूल होदा, सरबर आलम, विधायक व AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और विधायक मुर्शीद आलम ने उर्दू में शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed