{"_id":"6810b918ddff53e78608e1e7","slug":"bihar-two-young-men-entered-the-house-and-did-wrong-things-with-a-minor-girl-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, बहन के साथ रहती थी पीड़िता; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, बहन के साथ रहती थी पीड़िता; आरोपी फरार
Tue, 29 Apr 2025 05:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 29 Apr 2025 05:03 PM IST
सार
Bihar: पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पटना पीएमसीएच भेजा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी (पश्चिमी) एस.आर. सरथ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुल्हिनबाजार थाना अंतर्गत एक गांव के रहने वाले दो युवको नें घर मे घुसकर एक 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची तो दोनों आरोपी युवक फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने एक अभियुक्त के दो परिजनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुल्हिनबाजार थाना की पुलिस को बीते रात्रि सूचना मिली कि गांव के दो युवकों के द्वारा घर में घुसकर पीड़ित नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम मां की शिकायत पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए थे।
घटना के बाद थानाध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बीते 25 अप्रैल को गांव में किराना दुकान के सामान को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते पुलिस गांव पहुंची थी, जहां एक पक्ष के दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था। पूछताछ के दौरान पुराना विवाद भी सामने आया था। हालांकि, कल रात्रि को पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उनकी बच्ची घर में अकेली थी, तभी दूसरे पक्ष के दो युवक घर में घुस आए और बच्ची के साथ गलत काम जैसी घटना को अंजाम दिया।
पढ़ें: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र संघ का चुनाव संपन्न, प्रो. विद्यापति चौधरी चुने गए अध्यक्ष
विज्ञापन
फिलहाल बच्ची की मां की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पटना पीएमसीएच भेजा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी (पश्चिमी) एस.आर. सरथ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। छापेमारी के क्रम में दोनों युवकों रवि और बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामला BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।