Bihar: पटना में सैप्टिक टैंक में दबकर दो मजदूरों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप; परिजनों ने की मुआवजे की मांग
Bihar: मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्य नगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान में बनाए गए सैप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान दो मजदूर उसमें दब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन-फानन में दोनों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर- पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय नीरज कुमार और 35 वर्षीय रामबाबू राय के रूप में हुई है। दोनों मजदूर कुम्हरार इलाके में काम करने के लिए आए थे।
पढ़ें; सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में दी गई एक्सपायरी दवा, मामला उजागर होने पर लापरवाही आई सामने
मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अगमकुआं थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि परिजनों ने लिखित आवेदन में कहा है कि दोनों मजदूरों की मौत सैप्टिक टैंक में दम घुटने से हुई है।