फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Expired medicines were given to the injured in a road accident in the hospital

Bihar: सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल में दी गई एक्सपायरी दवा, मामला उजागर होने पर लापरवाही आई सामने

Tue, 02 Sep 2025 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Sep 2025 02:52 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान अस्पताल कर्मियों ने घायलों को एक्सपायरी दवा दे दी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar: Expired medicines were given to the injured in a road accident in the hospital
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में घायल दो पत्रकारों को अस्पताल कर्मियों ने एक्सपायर हो चुकी दवाइयां दे दीं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गंगौर गांव निवासी पत्रकार रंजीत कुमार और फुलहर गांव निवासी पत्रकार हरि शम्भू खबर संकलन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गापट्टी के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों पत्रकारों को स्थानीय लोगों की मदद से उमगांव सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन

इलाज के दौरान अस्पताल कर्मियों ने उन्हें एक्सपायर दवा दे दी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भागलपुर में 2400 मेगावाट पीरपैंती प्लांट का 15 सितंबर को हो सकता है शिलान्यास, पीएम मोदी की बड़ी सौगात

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा और विभागीय लापरवाही को उजागर कर दिया है।

मामले में चिकित्सा प्रभारी लीलेश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं, मधुबनी सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी और पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed