फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Team of IIT Patna students creating AI based traffic solution tops in the country

बिहार: ट्रैफिक से निपटने के लिए बनाया एआई समाधान, आईआईटी पटना की तीन छात्राएं फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 की विजेता

Tue, 27 Oct 2026 01:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 01:33 PM IST
सार

आईआईटी पटना की तीन छात्राओं ने फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके एआई आधारित ‘ग्रिडलॉक ओरेकल’ समाधान ने यातायात व्यवधानों का अनुमान लगाने में मदद की। प्रतियोगिता के मूल्यांकन में संसाधनों की अनावश्यक तैनाती में 86 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Team of IIT Patna students creating AI based traffic solution tops in the country
छात्राओं का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना की तीन छात्राओं की टीम ने राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी एवं नवाचार प्रतियोगिता फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 में प्रथम स्थान हासिल किया है। टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ट्रैफिक समाधान विकसित कर यह उपलब्धि हासिल की। इससे संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

विज्ञापन

विजेता टीम में बीटेक-एमटेक इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री प्रोग्राम के तृतीय वर्ष की छात्राएं कशिश राय और भूमि गर्ग (गणित एवं कंप्यूटिंग) तथा प्रज्ञा महाजन (कंप्यूटर साइंस) शामिल हैं। टीम ने प्रतियोगिता की ‘इवेंट-ड्रिवन ट्रैफिक कंजेशन’ थीम के तहत ‘ग्रिडलॉक ओरेकल’ नामक समाधान विकसित किया।

विज्ञापन

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आयोजित इस चुनौती में प्रतिभागियों को 8,057 वास्तविक ट्रैफिक घटनाओं का डेटासेट दिया गया था। इसका उद्देश्य ऐसी प्रणाली विकसित करना था, जिससे ट्रैफिक कंट्रोल रूम यह अनुमान लगा सके कि किसी घटना के कारण सड़क बंद करने या बड़े स्तर पर यातायात नियंत्रित करने की जरूरत पड़ेगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढे़ं:  विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, 'वोट चोरी' के नारे लगे

दरअसल, किसी घटना की सूचना मिलने पर उसके प्रभाव का सही आकलन नहीं हो पाने से पुलिस बल और बैरिकेड्स की जरूरत से ज्यादा तैनाती करनी पड़ती है। इससे संसाधनों और जनशक्ति का अनावश्यक इस्तेमाल होता है। आईआईटी पटना की छात्राओं ने इसी समस्या के समाधान के लिए एआई आधारित निर्णय-सहायक प्रणाली तैयार की है।

‘ग्रिडलॉक ओरेकल’ उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर संभावित यातायात व्यवधान का अनुमान लगाता है। इससे अधिकारियों को यह तय करने में मदद मिल सकती है कि किन घटनाओं में सड़क बंद करना जरूरी होगा और किन स्थानों पर पुलिस बल व अन्य संसाधनों की तैनाती की जानी चाहिए।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन में इस समाधान से संसाधनों की अनावश्यक तैनाती में 86 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई। यह उपलब्धि यातायात प्रबंधन में एआई के प्रभावी इस्तेमाल की संभावनाओं को रेखांकित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed