फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Tejashwi Yadav targeted the NDA government, EOU raids, corrupt engineer, two ministers

Bihar: तेजस्वी बोले- दो बड़े मंत्रियों में मनमुटाव हुआ था, इसी कारण भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकाने पर पहुंची EOU

Mon, 25 Aug 2025 12:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Aug 2025 12:53 PM IST
सार

आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने इंजीनियर के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अधिकारी हैरान रह गए जब नोटों के बंडल टॉयलेट, पानी की टंकी और रसोई के वेस्ट पाइप से बरामद हुए। अब इस मामले पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav targeted the NDA government, EOU raids, corrupt engineer, two ministers
तेजस्वी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के ठिकाने से लाखों रुपये बरामद होने और नोट जलाने के मामले में सियसात गरमाने लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दो बड़े मंत्रियों के बीच मनमुटाव के कारण आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार प्रदत्त भ्रष्टाचार का बिहार में यह आलम है कि भ्रष्टाचार के अरबों रुपए की बंदरबांट में दो बड़े मंत्रियों के हुए मनमुटाव के बाद एक मंत्री ने ईओयू से एक इंजीनियर के यहां छापा मरवाया गया। 

विज्ञापन


इंजीनियर ने 10 करोड़ रुपये के नोट जला दिए
तेजस्वी यादव ने लिखा कि जब ईओयू की टीम आरोपी इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर पहुंची तो उसने गेट खोलने में घंटो लगा दिए। इस बीच उसने 10 करोड़ रुपये के नोट जला दिए। भ्रष्टाचार की कमाई का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि देर रात एक बजे से सुबह करीब छह बजे तक वह नोट जलाता ही रह गया। इसके बाद जले नोटों को बाथरूम की बाइप में डाल दिया। इससे पाइप जाम हो गया। ईओयू की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद बचे-खुचे नोट बरामद हुए। 
विज्ञापन


तेजस्वी बोले- आजकल अपने हेलिकॉप्टर से घूम रहे वह नेता
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो पूरा बिहार जानता है कि वह मंत्री कौन है? वह आजकल उस विभाग की काली कमाई से स्वयं के (पार्टी के नहीं) हेलीकॉप्टर से उड़ रहे हैं। बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को पटना में बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें  ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पटना के भूतनाथ स्थित घर में छापेमारी के दौरान ईओयू को 52 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद राशि में भारी मात्रा में जली हुई करेंसी नोट भी शामिल है। इतना ही नहीं सोने की बिस्किट समेत 26 लाख के जेवरात, बीमा पॉलिसी, जमीन, मकान के कागजात समेत 20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed