फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Cash and jewellery worth lakhs recovered from an engineer house in Patna, EOU raid: notes, corruption

Bihar: पटना में इंजीनियर के घर से मिले लाखों के कैश-जेवर, EOU के आते ही 12.50 लाख के नोट टॉयलेट में बहाया

Sat, 23 Aug 2025 09:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Aug 2025 09:28 AM IST
सार

Patna News: ईओयू के अधिकारियों ने बताया कि बरामद नकदी और दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। विनोद कुमार राय पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज के साथ साजिश करने, साक्ष्य मिटाने, नोट जलाने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस भी दर्ज होगा। 

विज्ञापन
Bihar: Cash and jewellery worth lakhs recovered from an engineer house in Patna, EOU raid: notes, corruption
ईओयू की टीम ने कैश के साथ साथ जेवर भी बरामद किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पटना में बड़ी कार्रवाई की। इसमें  ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पटना के भूतनाथ स्थित घर में छापेमारी के दौरान ईओयू को 52 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद राशि में भारी मात्रा में जली हुई करेंसी नोट भी शामिल है। इतना ही नहीं सोने की बिस्किट समेत 26 लाख के जेवरात, बीमा पॉलिसी, जमीन, मकान के कागजात समेत 20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है।

विज्ञापन


पटना में छिपा कर रखा था काला धन
ईओयू के अनुसार, गिरफ्तार अभियंता की पोस्टिंग मधुबनी जिले में है। ईओयू को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके पटना स्थित आवास पर अवैध धन छिपाकर रखा गया है। इसके बाद टीम ने शुक्रवार को आगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अधिकारी हैरान रह गए जब नोटों के बंडल टॉयलेट, पानी की टंकी और रसोई के वेस्ट पाइप से बरामद हुए।
विज्ञापन

पटना में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी, ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


500 रुपये के कई जले नोट मिले

ईओयू के अनुसार बरामद राशि में 500 रुपये मूल्य के कई जले हुए नोट भी मिले हैं। साथ ही, घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईओयू के पहुंचते ही घर के लोगों ने नोटों के बंडल को जलाकर टॉयलेट में डाल दिया था। इसके बाद ईओयू की टीम ने नगर निगम की टीम को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद जले और अधजले 12 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed