फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Statues of Indira Gandhi and Pandit Girish Narayan Mishra vandalised

Bihar: इंदिरा गांधी व पंडित गिरीश नारायण मिश्र की प्रतिमा खंडित, कांग्रेस ने जताया विरोध; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Jul 2025 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Jul 2025 01:22 PM IST
सार

Bihar: इस घटना की जानकारी कांग्रेस के रोहतास जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे ने प्रशासन को दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar: Statues of Indira Gandhi and Pandit Girish Narayan Mishra vandalised
प्रतिमा खंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम शहर के गांधीनगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं पूर्व मंत्री पंडित गिरीश नारायण मिश्र की प्रतिमा के कुछ हिस्से खंडित पाए गए हैं। यह स्थिति मंगलवार की सुबह सामने आई, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।

विज्ञापन

बताया गया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में इन दिनों भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। सोमवार की शाम तक दोनों प्रतिमाएं यथावत थीं, परंतु मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने प्रतिमाओं को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाया। इस संबंध में आशंका जताई जा रही है कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति अथवा तत्व द्वारा प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाई गई।

विज्ञापन


पढ़ें: धूमधाम से मनाया जा रहा नाग पंचमी का पर्व, शहर से गांव तक दिखा आस्था का उत्साह; उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की शिकायत दर्ज
इस घटना की जानकारी कांग्रेस के रोहतास जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे ने प्रशासन को दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों विभूतियों की प्रतिमाएं पार्टी की विरासत और प्रेरणा का प्रतीक हैं, ऐसे में किसी भी तरह की क्षति गंभीर चिंता का विषय है। अमरेंद्र कुमार पांडे ने स्थानीय प्रशासन से प्रतिमा क्षति के कारणों की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

आंतरिक मतभेदों के बीच घटना बनी चर्चा का विषय
गौरतलब है कि जिला कांग्रेस कमेटी बीते कुछ समय से आंतरिक मतभेदों से गुजर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह नोटरी को हटाए जाने के बाद अमरेंद्र कुमार पांडे को यह जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, हाल के दिनों में संगठन के भीतर कुछ असंतोष के स्वर भी उठे हैं। इस बीच प्रतिमाओं के खंडित पाए जाने की घटना ने चर्चा को और भी विस्तार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed