शिक्षक दिवस : राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए 38 नाम चुने गए, देखें सूची; इनमें विशिष्ट शिक्षक भी
Bihar News : बिहार के जिन 38 शिक्षकों को इस बार शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार की ओर से प्रतिष्ठित राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनकी सूची आ गई है। इस सूची में विशेष शिक्षक भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 38 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। विभाग ने सभी चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को कार्यक्रम स्थल पर सुबह आठ बजे तक उपस्थित होने का निर्देश दिया है। चयनित शिक्षकों में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षिका, विशिष्ट शिक्षक-शिक्षिका और विद्यालय अध्यापक शामिल हैं।
शिक्षक दिवस पर आठ बजे पटना में मिलेग पुरस्कार
शिक्षा विभाग के पत्र के अनुसार, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। सभी चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को सुबह आठ बजे तक पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मौजूद होकर पुरस्कार ग्रहण करने को कहा गया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को चयनित शिक्षकों को अपनी देखरेख में ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।
देखें सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची
-
कटिहार: विप्लव कुमार, विशिष्ट शिक्षक, मध्य विद्यालय अरिहाना, आजमनगर।
-
भोजपुर: प्रमिला कुमारी, प्रधानाध्यापिका, सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) +2 एसएन लाल उच्च विद्यालय, अखगांव, संदेश।
विज्ञापन विज्ञापन -
औरंगाबाद: राजकुमार प्रसाद गुप्ता, प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय सलैया, मदनपुर।
-
पटना: अपराजिता कुमारी, प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय वलीपुर, हरिजन टोली, क्लस्टर मध्य विद्यालय चिक्सी, पालीगंज।
-
बांका: उमाकान्त कुमार, प्रधानाध्यापक, प्रोन्नत मध्य विद्यालय खाडिहारा उर्दू (बालक), बाराहाट।
-
गोपालगंज: पुनीता कुमारी, प्रधान शिक्षिका, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बलरा, दुसाध टोली, बरौली।
-
सारण: चंचला तिवारी, प्रधानाध्यापिका, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसाढ़ी, सदर छपरा।
-
खगड़िया: मधु कुमारी, विद्यालय अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम, औता, गोगरी।
-
भागलपुर: निवेदिता कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, नव प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला, कलगीगंज, कहलगांव।
-
पूर्वी चंपारण: मो. नुरूल होदा, प्रधान शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखवा टोला, आदापुर।
-
पूर्णिया: अजय कुमार पंडित, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय उथरी पेखरिया, पूर्णिया पूर्व।
-
अररिया: बेबी अर्चना, विशिष्ट शिक्षिका, मध्य विद्यालय कुआड़ी, कुर्साकांटा।
-
सीतामढ़ी: शमा परवीन, प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय कोईरी टोला, धनुषी, रुन्नीसैदपुर।
-
गया: गुड्डी कुमारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय बहेराडीह, डोभी।
-
सहरसा: पुनीता कुमारी, प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय अंधरी, सिमरी बख्तियारपुर।
-
मुजफ्फरपुर: केशव कुमार, प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू, मुरौल।
-
सीवान: वीनस दीक्षित, विशिष्ट शिक्षिका, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय जीरादेई।
-
पश्चिमी चंपारण: दुर्योधन बैठा, प्रधानाध्यापक, राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाडी, मझौलिया।
-
बक्सर: मु. इमाम अली अंसारी, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय नथुनी अहीर के डेरा, डुमरांव।
-
रोहतास: कमलेश कुमार, प्रधानाध्यापक, सर्वोदय मध्य विद्यालय नोखा।
-
दरभंगा: कुमार प्रशांत, प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय फकिरना, बिरौल।
-
नवादा: निकिता भारती, प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर।
-
नालंदा: सौरभ कुमार, विशिष्ट शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर, अस्थावां।
-
अरवल: पंकज रंजन, विशिष्ट शिक्षक, रामरतन उच्च विद्यालय, सचई, कुर्था।
-
किशनगंज: शहजाद अनवर, प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय बेलवा, काशीपुर।
-
कैमूर: सुमित कुमार, विद्यालय अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय डारीडीह, भभुआ।
-
जमुई: किसलय प्रसाद, प्रभारी प्रधानाध्यापक, पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय नावाडीह, सिलफरी, चकाई।
-
मुंगेर: मुदित कुमार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय शकहरा टोला, बरियारपुर।
-
शेखपुरा: आशा वर्मा, विद्यालय अध्यापिका, राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहुस।
-
मधुबनी: उषा कुमारी, प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय कोठिया कन्या, झंझारपुर।
-
मधेपुरा: डॉ. नीलू रानी, प्रधानाध्यापिका, कावेश्वर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रौता, कुमारखंड।
-
लखीसराय: राज कुमार, प्रधान शिक्षक, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नया टोला, मकुना।
-
जहानाबाद: पवन कुमार, विद्यालय अध्यापक, कामेश्वर उच्च विद्यालय, अलीगंज, घोषी।
-
वैशाली: साक्षी सरला, प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय हसनपुर दक्षिणी, मुसहर टोला, महनार।
-
सुपौल: नरेश कुमार निराला, विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय केवला, छातापुर।
-
शिवहर: राम नरेश राम, प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय भवडिहां, तरियानी।
-
बेगूसराय: प्रभा कुमारी, विद्यालय अध्यापिका, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटरमाला, डंडारी।
-
समस्तीपुर: राकेश कुमार, विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक कन्या विद्यालय लक्ष्मीपुर, रोसड़ा।