फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Special trains will be operated for JSSC examination, will run between Ranchi to Patna and Bhagalpur

Bihar News: JSSC परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन, रांची से पटना और भागलपुर के बीच चलेंगी

Fri, 20 Sep 2024 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Sep 2024 09:12 PM IST
सार

Exam Special Trains: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जो रांची से पटना और भागलपुर के बीच चलेंगी। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Special trains will be operated for JSSC examination, will run between Ranchi to Patna and Bhagalpur
परीक्षा स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के मद्देनजर रांची से भागलपुर और रांची से पटना के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
1. 08626/08625 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल- गाड़ी सं. 08626 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 सितंबर 2024 को रांची से 21.40 बजे खुलकर अगले दिन 07.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 08625 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को पटना से 20.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे रांची पहुंचेगी। अप और डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, नेसुब गोमो, कोडरमा, गया और जहानाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 18 कोच होंगे।
विज्ञापन

 
2. 08624/08623 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल- गाड़ी सं. 08624 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 सितंबर 2024 को रांची से 21.40 बजे खुलकर अगले दिन 07.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 08623 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 23 सितंबर को पटना से 20.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे रांची पहुंचेगी। अप और डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, नेसुब गोमो, कोडरमा, गया और जहानाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 13 और साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
3. 08601/08602 रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल- गाड़ी सं. 08601 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 सितंबर 2024 को रांची से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 08602 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को भागलपुर से 17.35 बजे खुलकर अगले दिन 05.20 बजे रांची पहुंचेगी। अप और डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, जमालपुर, सुलतानगंज स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में प्रथम-सह-द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के चार और साधारण श्रेणी के पांच कोच होंगे।
 
4. 08603/08604 रांची-भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल- गाड़ी सं. 08603 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 सितंबर 2024 को रांची से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 08604 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 23 सितंबर को भागलपुर से 17.35 बजे खुलकर अगले दिन 05.20 बजे रांची पहुंचेगी। अप और डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के छह और साधारण श्रेणी के छह कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed