फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Son commits suicide case mother trying to revive viral video bhojpur bihar police

Bihar : मृत बेटे को जिंदा करने के लिए मां ने लगा दी पूरी ताकत,वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई है हैरान

Thu, 31 Jul 2025 05:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 31 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

Bihar : महिला होमगार्ड सिपाही बेटे की मौत की खबर सुनकर बेतहाशा भागी-भागी सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका बेटा मृत पड़ा था। वह अपने बेटे को होश में लाने के लिए अपने मुंह से ऑक्सीजन देने लगी। फिर सीपीआर भी दिया। अब यह वीडियो वायरल है।

विज्ञापन
Bihar : Son commits suicide case mother trying to revive viral video bhojpur bihar police
बेटे को होश में लाने के लिए मां की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की आरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक मां के ममता का है। एक मां के उस रिश्ते का है जो उसके बेटे के लिए भगवान के द्वारा बनाया जाता है। दरअसल एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस बात की जानकारी जैसे ही उसकी मां को मिली, वह भागते हुए सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका बेटा मृत पड़ा था। लेकिन मां की ममता ऐसी ही होती है, वह यह बात मानने के लिए तैयार ही नहीं थी कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। वह मां खुद ही कभी मृत बेटे को ऑक्सीजन देती तो कभी उसे सीपीआर देकर वापस जिंदा करने की कोशिश करती। मां की ममता का ह्रदयविदारक दृश्य अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, उसकी आँखें भर आती हैं। मृतक की मां होमगार्ड में कार्यरत है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: जमीन से जुड़े कागजातों में 16 सितंबर से करवाएं सुधार, बिहार में चलेगा राजस्व महा अभियान; घर पर आएगी टीम
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि आरा के नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड के रहने वाले सुमन देवी और उनके पति संतोष शर्मा के पुत्र मोहित राज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि किशोर का फांसी लगाना और मृत घोषित होना इस खबर का उद्देश्य नहीं है, बल्कि.इस खबर का उद्देश्य उसकी मां का ममता है। इस घटना की जानकारी मिलते ही आरा डीएम ऑफिस में होमगार्ड सिपाही में कार्यरत मां सुमन देवी भागते हुए सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसकी नजर उसके मृत पड़े  बेटे पर पड़ी । उसका पुत्र मृत अवस्था में पड़ा था, लेकिन मां तो मां होती है। यह मां अपने बेटे को अभी मौत के मुंह में जाने देने के लिए तैयार नहीं थी। मां सुमन देवी वर्दी में ही थी। वह सदर अस्पताल पहुंची। डॉक्टर के द्वारा बताए जाने के बावजूद वह अपने बेटे को मरा हुआ मानने को तैयार नही हुई और मृत बेटे को अपने मुंह से ऑक्सीजन देने लगी।.इतना से मन नही भरा तो सीपीआर भी दी, लकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी। करीब घण्टे भर तक होमगार्ड मां ये सब करती रही अंत मे अपने मृत बेटे के शव को पकड़ कर अचेत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मां के इस दृश्य को देख मौके पर मौजूद हर लोगो की आंखे नम हो गई। हर कोई मां की ममता उसके दया और पुत्र मोह की चर्चा करने लगा। इस दौरान कई लोगो ने इस दृश्य को अपने कैमरे में भी कैद किया। थोड़ी ही देर बाद आरा के तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह वीडियो तैरने लगा। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह ग़मगीन हो रहा है। .मां कितनी बड़ी योद्धा होती है, फिलहाल यही चर्चा हो रही है  इसकी चर्चा रुकने का नाम नही ले रहा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पूर्व मंत्री बीमा भारती बोलीं- मैं गलत नहीं हूं, मुझे साजिश रच फंसाया गया; EOU से पूछताछ के बाद ऐसा कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed