फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar SIR: Gopalganj highest number of voter withdrawals Darbhanga has the lowest number of voter withdrawals

Bihar SIR Report: गोपालगंज में सबसे अधिक, दरभंगा में सबसे कम मतदाता हटे; दोनों सीटों पर BJP की जीत

Wed, 19 Nov 2025 07:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Nov 2025 07:40 PM IST
सार

Bihar: दरभंगा में गहन जांच के आदेश के समय कुल मतदाता संख्या 3.27 लाख थी और अंतिम सूची जारी होने पर यह 3.24 लाख रह गई। यानी 2,859 अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए। इस सीट पर भी भाजपा विजयी हुई। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar SIR: Gopalganj highest number of voter withdrawals Darbhanga has the lowest number of voter withdrawals
चुनाव आयोग का कार्यालय। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में हाल ही में संपन्न स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान गोपालगंज विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदाता हटाए गए, जबकि दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम हटाव दर्ज किया गया। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में हुए चुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार में 24 जून को SIR की शुरुआत के समय गोपालगंज में कुल मतदाताओं की संख्या 3.52 लाख थी। जब 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई तो मतदाताओं की संख्या घटकर 3.24 लाख रह गई। यानी कुल 56,793 मतदाताओं का नाम हटाया गया। यह सीट भाजपा के खाते में गई।

विज्ञापन

वहीं दरभंगा में गहन जांच के आदेश के समय कुल मतदाता संख्या 3.27 लाख थी और अंतिम सूची जारी होने पर यह 3.24 लाख रह गई। यानी 2,859 अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए। इस सीट पर भी भाजपा विजयी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  राजद कार्यालय के सामने जमकर हुआ हंगामा, समर्थकों ने कहा- संजय यादव एंड कंपनी को पार्टी से निकालो बाहर

इसी तरह, नौतन विधानसभा सीट पर मतदाता सूची में सबसे अधिक नाम जोड़े गए। SIR की अंतिम सूची में यहां कुल मतदाता 2.80 लाख थे, जो नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर तक बढ़कर 2.86 लाख हो गए। यानी 5,434 मतदाता जोड़े गए। इस सीट पर भी भाजपा ने जीत हासिल की। नियमों के अनुसार, किसी भी चरण के नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़े या हटाए जा सकते हैं।

बिहार में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने पर राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.89 करोड़ से घटकर 7.42 करोड़ रह गई। यानी लगभग 47 लाख मतदाता हटाए गए। हालांकि, 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 65 लाख नाम हटाने के बाद कुल मतदाता संख्या 7.24 करोड़ रह गई थी। बाद में संशोधन के दौरान 17.87 लाख मतदाता जोड़े गए, और फिर करीब तीन लाख नाम और शामिल किए गए। अब कुल मतदाताओं की संख्या 7.45 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed