फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Shivanand Tiwari targeted Tejashwi Yadav against Tej Pratap Yadav RJD party Dahi Chuda Feast patna

Bihar : लालू के संकटमोचक ने खोला मोर्चा, शिवानंद तिवारी बोले- तेजस्वी ओझल, मैदान में सिर्फ तेज प्रताप

Wed, 14 Jan 2026 09:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 14 Jan 2026 09:58 PM IST
सार

Bihar : एक जमाने में लालू के संकटमोचक कहे जाने वाले शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेज प्रताप  के दही-चूड़ा के भोज पर उन्होंने कहा कि- तेजस्वी ओझल, मैदान में सिर्फ तेज प्रताप। इस बयान पर अब चर्चा तेज है।  

विज्ञापन
Bihar : Shivanand Tiwari targeted Tejashwi Yadav against Tej Pratap Yadav RJD party Dahi Chuda Feast patna
शिवानंद तिवारी के साथ लालू यादव और तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा के भोज के साथ ही सियासी बयानबाजी का तड़का भी तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने के संकेत एक बार फिर मिलने लगे हैं। इस बार हमला किसी विरोधी ने नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी और पुराने मित्र शिवानंद तिवारी ने किया है। शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव की चुप्पी और गायब होने पर बड़े सवाल खड़े करते हुए उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: जब तेज प्रताप की पार्टी में तेजस्वी को हराने वाला गीत गाने लगी गायिका! लालू के लाल ने क्या कहकर रोका?
विज्ञापन


तेजस्वी पस्त, कार्यकर्ता त्रस्त
शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखकर राजद नेतृत्व पर तीखा हमला किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव परिणामों के बाद कार्यकर्ताओं में भारी हताशा है। शिवानंद तिवारी ने लिखा है कि, "चुनाव नतीजों से पस्त कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के बदले तेजस्वी ही खुद पस्त नजर आ रहे हैं। वे मैदान से पूरी तरह ओझल और गुम हैं। शिवानंद तिवारी का यह तंज तेजस्वी की उस निष्क्रियता पर है, जिसे लेकर विपक्ष भी लगातार हमलावर रहता है। उनका मानना है कि जब पार्टी को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना चाहिए, तब नेतृत्व का न होना कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Makar Sankranti: तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में आए लालू यादव, नहीं पहुंचे तेजस्वी; BJP नेता भी हुए शामिल

तेज प्रताप की सक्रियता ने जीता दिल
एक तरफ जहां शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया, वहीं लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की जमकर सराहना की। मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज का जिक्र करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज के माहौल में केवल तेज प्रताप ही हैं जो कार्यकर्ताओं के बीच छाए हुए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि, जहां तेज प्रताप यादव मैदान में सक्रिय दिख रहे हैं और छाए हुए हैं, वहीं तेजस्वी यादव कहीं नजर नहीं आ रहे। राजनीति में इस तरह की गुमशुदगी कार्यकर्ताओं को भ्रमित करती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed