{"_id":"6720df2cf4020eca6a00ef4e","slug":"bihar-sharif-ward-councilors-protest-at-corporation-office-over-water-crisis-municipal-commissioner-action-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जल संकट को लेकर वार्ड पार्षदों ने निगम कार्यालय पर दिया धरना, नगर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जल संकट को लेकर वार्ड पार्षदों ने निगम कार्यालय पर दिया धरना, नगर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Tue, 29 Oct 2024 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:42 PM IST
सार
Bihar Sharif News: वार्ड-16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार ने बताया कि अंबर मोहदीनगर, नई सराय, उचकापर, पंच आंगनवा और महारानी गली में जल आपूर्ति की स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि जल संकट के कारण आम नागरिकों में आक्रोश है।
विज्ञापन
जल संकट को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहारशरीफ में पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। इससे त्रस्त वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने शहर के कई इलाकों में जल संकट और ‘हर घर नल’ योजना के असफल क्रियान्वयन के खिलाफ इस प्रदर्शन का आयोजन किया।
विज्ञापन
वार्ड-16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार ने बताया कि अंबर मोहदीनगर, नई सराय, उचकापर, पंच आंगनवा और महारानी गली में जल आपूर्ति की स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि जल संकट के कारण आम नागरिकों में आक्रोश है और विशेष रूप से त्योहारों के समय में यह स्थिति और विकराल हो गई है।
विज्ञापन
‘हर घर नल’ योजना में अनियमितताएं
वार्ड पार्षद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की ‘हर घर नल’ योजना में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। मुख्य संवेदक ने साइट पर निरीक्षण नहीं किया और सारा काम पेटी कॉन्ट्रैक्टरों के भरोसे छोड़ दिया गया, जिसके चलते कई जगहों पर जल आपूर्ति बाधित है। उन्होंने मांग की है कि जब तक नगर निगम इस समस्या का समाधान करने का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन
नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने प्रदर्शन के बाद कहा कि बुडको और संबंधित संवेदक को बुलाया गया है। समस्या की जड़ को पहचानकर शीघ्र समाधान किया जाएगा। नगर आयुक्त ने यह भी आश्वासन दिया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जहां भी जलापूर्ति में रुकावट है, वहां सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
संपर्क विफल और जनजीवन प्रभावित
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संवेदक से संपर्क करने के सभी प्रयास विफल रहे हैं, क्योंकि वे फोन का जवाब देने से कतरा रहे हैं। यह समस्या लगभग हर वार्ड में देखी जा रही है, जिससे आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।