Bihar Encounter : बिहार में एनकाउंटर का दौर शुरू, डिप्टी सीएम ने कहा-अब अपराधियों की खैर नहीं
Bihar : उत्तर प्रदेश के एनकाउंटर का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। बेगूसराय में विगत 2 दिनों में दो एनकाउंटर की घटना हुई है, इसको लेकर सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है सुशासन के लिए अपराधियों के खिलाफ जो भी कुछ करना पड़ेगा सरकार करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं, क्यों कि बिहार में अपराध करने पर उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। सुशासन को स्थापित करने के लिए बेलगाम अपराधियों के खिलाफ जो भी कदम उठाने होंगे, उठाया जाएगा। इसके लिए सरकार तैयार है। यह बात कहना है उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधियों की नहीं पुलिस प्रशासन की चलेगी, सुशासन की सरकार होगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे ने संभाली पंचायती राज विभाग की कमान, कहा- खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली होगी
दरअसल यह बात बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बेगूसराय में हुए अपराधी के एनकाउंटर के बाद कही। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है, जहां अपराध क्र्न्बे वालों की अब खैर नहीं है। आज बिहार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर कर एक कुख्यात अपराधी को दबोच लिया। मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। दो दिन पहले भी बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा में पुलिस ने एनकाउंटर कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मंत्रियों के विभाग आवंटन के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए खींचतान, भाजपा-जदयू से इनके नाम की चर्चा
आज बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित हो बस इसी की चिंता करनी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन को स्थापित किया है, और आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन है। बिहार में लगातार सुशासन स्थापित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अराजकता को समाप्त किया है, जंगलराज को समाप्त किया है। नीतीश कुमार अब भी सुशासन को स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यह जरूर कहूंगा कि बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। उन्होंने उन्होंने कहा कि अपराधियों को अब बिहार से बाहर ही जाना पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.