फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Rugby Pride Eight State Players Selected for Indian Team Rohit and Saloni to Lead National Sides

एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की दस्तक: भारतीय टीम में राज्य के आठ खिलाड़ी; रोहित-सलोनी संभालेंगे कप्तानी

Tue, 01 Sep 2026 06:30 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 01 Sep 2026 06:30 PM IST
सार

चीन के किंगदाओ में पांच-छह सितंबर को होने वाले अंडर-18 एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवेंस-2026 के लिए बिहार के आठ खिलाड़ियों का भारतीय महिला और पुरुष टीम में चयन हुआ है। इनमें चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bihar Rugby Pride Eight State Players Selected for Indian Team Rohit and Saloni to Lead National Sides
अंडर-18 एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवेंस-2026 में बिहार की खेल प्रतिभा का दम दिखेगा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन के किंगदाओ में 5 और 6 सितंबर को होने वाले अंडर-18 एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवेंस-2026 में बिहार की खेल प्रतिभा का दम दिखेगा। इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला और पुरुष टीम में बिहार के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें चार बेटियां और चार पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि चयनित खिलाड़ियों में रोहित कुमार और सलोनी कुमारी को भारतीय पुरुष एवं महिला टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में भारत समेत नौ देशों की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम में बिहार की ब्यूटी कुमारी, पवन कुमार, सलोनी कुमारी, रोहित कुमार, अति कुमारी, शुभम कुमार, सिमरन प्रवीण और बजरंगी कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी चीन में भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे और एशिया के शीर्ष अंडर-18 खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


दो खिलाड़ियों पर कप्तानी की जिम्मेदारी
बिहार के लिए गौरव की बात यह है कि रोहित कुमार भारतीय पुरुष टीम और सलोनी कुमारी भारतीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी। इससे पहले भी बिहार के खिलाड़ी भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम का हिस्सा बन चुके हैं। वर्ष 2024 में भी रोहित कुमार समेत बिहार के खिलाड़ियों ने एशिया रग्बी अंडर-18 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार मिड डे मील मामला: स्कूल के खाने में मिली मरी छिपकली, दहशत में अभिभावक; 71 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया

खेल मंत्री ने दी बधाई
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार के आठों खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों का एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना राज्य के लिए गौरव की बात है। खासकर रोहित कुमार और सलोनी कुमारी को भारतीय टीम की कप्तानी मिलना यह साबित करता है कि बिहार के खिलाड़ी अब केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed