फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: RJD says Chief tussle continues in NDA, seat sharing was announced but names of candidates not released

Bihar: राजद ने कहा- NDA में सिर फुटौव्वल जारी, सीट शेयरिंग की घोषणा तो हुई पर उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं हुए

Sat, 23 Mar 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Mar 2024 07:34 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024: राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि एनडीए खेमे में अंदर और बाहर जबरदस्त बेचैनी है। अनेक सीटों पर इन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। इसीलिए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा कर देने के बाद भी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Bihar: RJD says Chief tussle continues in NDA, seat sharing was announced but names of candidates not released
राष्ट्रीय जनता दल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा के बावजूद घटक दलों के बीच जबरदस्त सिर फुटौव्वल जारी है। यही वजह है कि सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली में बुलाए गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई घटक दलों ने अघोषित रूप से बहिष्कार किया था। एक दल दूसरे के पैर खींचने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड द्वारा आज उपेंद्र कुशवाहा जी की पार्टी रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा जी को ही तोड़कर अपनी पार्टी में मिला लिया गया। रमेश कुशवाहा जी की पत्नी विजयलक्ष्मी जी ने भी जदयू की सदस्यता ले ली है। एनडीए खेमे में अंदर और बाहर जबरदस्त बेचैनी है। अनेक सीटों पर इन्हें उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। इसीलिए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा कर देने के बाद भी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो रही है।
विज्ञापन


राजद प्रवक्ता ने कहा कि ‘इंडिया’ में सीट शेयरिंग पर घटक दलों के बीच काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातें हो रही हैं, जो अब अंतिम दौर में है। अधिकांश सीटों पर सहमति बन गई है। कुछ बची हुई सीटें हैं जिन पर बहुत जल्द ही सहमति बनने की स्थिति बन चुकी है। चूंकि गठबंधन में शामिल सभी दलों का लक्ष्य मात्र चुनाव लड़ना ही नहीं है। बल्कि हम सभी इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि बिहार की चालीस में से चालीस सीटें ‘इंडिया’ की झोली में आएं और एनडीए को जीरो पर आउट करें। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार भले ही अपने-अपने दल के चुनाव चिन्ह पर नामांकन करेंगे पर चालीसों सीटों पर चुनाव महागठबंधन ही लड़ेगी। इसलिए महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग कोई समस्या है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि पूरे बिहार में बदलाव की आंधी चल रही है। सभी जाति, धर्म और वर्गों का समर्थन महागठबंधन को मिल रहा है। बिहार की जनता पिछले सत्रह महीने की तेजस्वी के उप मुख्यमंत्रीत्व काल की उपलब्धियों की तुलना में डबल इंजन सरकार से पिछले दस वर्षों का और बिहार की एनडीए सरकार से पिछले सत्रह वर्षों का हिसाब खोज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed