फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Revenue Maha Abhiyan: Transfers are stopped, revenue employees will work in their old areas only

बिहार राजस्व महाअभियान: तबादले पर लगी ब्रेक, पुराने हल्के में ही काम करेंगे राजस्व कर्मचारी

Thu, 21 Aug 2025 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Aug 2025 07:11 PM IST
सार

Bihar: राजस्व महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान जमाबंदी में त्रुटि सुधार, बंटवारा नामांतरण, उत्तराधिकार नामांतरण और ऑफलाइन जमाबंदियों को ऑनलाइन करने हेतु पंचायत स्तर पर शिविर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Revenue Maha Abhiyan: Transfers are stopped, revenue employees will work in their old areas only
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वावधान में चल रहे राजस्व महाअभियान के दौरान रैयतों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने और शिविरों के कामकाज में तेजी लाने के लिए विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब अभियान की अवधि में राजस्व कर्मचारियों के तबादले और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि हाल ही में जिन राजस्व कर्मियों का एक अंचल से दूसरे अंचल में स्थानांतरण हुआ है, उन्हें अभी उनके पुराने हल्के में ही प्रतिनियुक्त किया जाए। कारण यह है कि नए हल्के की जानकारी न होने से जमाबंदी वितरण और शिविरों में आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महाअभियान की सफलता में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए 20 सितम्बर तक किसी भी कर्मचारी पर निलंबन या अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी, जब तक कि परिस्थिति अत्यंत अपरिहार्य न हो। विभाग का मानना है कि इस अवधि में की गई कार्रवाई से नकारात्मक तत्व सक्रिय हो सकते हैं और अभियान की गति प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; छह लेन पुल-बुद्ध सर्किट से जुड़ी ट्रेन की पीएम देंगे सौगात, उत्तर-दक्षिण बिहार की दूरी होगी कम; जानें

राजस्व महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान जमाबंदी में त्रुटि सुधार, बंटवारा नामांतरण, उत्तराधिकार नामांतरण और ऑफलाइन जमाबंदियों को ऑनलाइन करने हेतु पंचायत स्तर पर शिविर लगाए गए हैं। प्रत्येक पंचायत के शिविर की जानकारी संबंधित अंचल के माइक्रो प्लान से मिलेगी। यह माइक्रो प्लान और आवेदन पत्र विभाग के पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि राजस्व महाअभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा है। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम जनता को उनकी जमीन से जुड़े कागजात बिना किसी कठिनाई के मिलें। उन्होंने कहा, “इसी उद्देश्य से अभियान की अवधि में तबादले और अनुशासनात्मक कार्रवाई रोक दी गई है, ताकि कोई प्रशासनिक व्यवधान कार्य में बाधा न बने। हमारी मंशा है कि हर रैयत को समय पर सेवा मिले और पंचायत स्तर तक पारदर्शी व सरल तरीके से काम हो। यह अभियान आम रैयतों को राजस्व मामले में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed