फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Ranbir Nandan big attack Rahul Gandhi's ancestors crushed Dalits-backward classes Modi govt raised them

Bihar News: ‘राहुल गांधी के पूर्वजों ने दलितों-पिछड़ों को कुचला, मोदी सरकार ने उभारा’- भाजपा नेता का बड़ा हमला

Wed, 27 Nov 2024 06:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Nov 2024 06:26 PM IST
सार

Bihar Politics: भाजपा नेता रणबीर नंदन ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो आज दलितों और पिछड़ों की चिंता का ढोंग कर रहे हैं, वहीं उनके पूर्वजों ने इन वर्गों को अत्याचारों का शिकार बनाया था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Ranbir Nandan big attack Rahul Gandhi's ancestors crushed Dalits-backward classes Modi govt raised them
भाजपा नेता रणबीर नंदन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने पटना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ‘टेप-रिकॉर्डर’ हैं, जिनकी अपनी कोई आवाज नहीं होती और जो सिर्फ वह सुनाते हैं, जो दूसरों द्वारा डाला जाता है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो आज दलितों और पिछड़ों की चिंता का ढोंग कर रहे हैं, वहीं उनके पूर्वजों ने इन वर्गों को अत्याचारों का शिकार बनाया था।

विज्ञापन

 
‘मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित वर्गों को’
भाजपा नेता नंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, जो सिर्फ संपन्न वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों के लिए है। उनका कहना था कि वंचित वर्गों का विकास किए बिना इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गैस कनेक्शन, बैंक खाते, शौचालय जैसी सुविधाएं दलितों, पिछड़ों, वंचितों और आदिवासियों को मिलें। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में इन वर्गों की उपेक्षा की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कई पीढ़ियां बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करती रहीं।
विज्ञापन

 
‘कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटाले’
रणबीर नंदन ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सबसे बड़ा लाभ उन्हीं वर्गों को हुआ है। इनमें मुफ्त राशन, पक्के घर, शौचालय और उज्ज्वला गैस कनेक्शन जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने सिर पर मैला ढोने की अमानवीय प्रथा को खत्म करने के लिए 60,000 पीड़ितों को वित्तीय सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए छात्रवृत्ति, मेडिकल सीटों में आरक्षण और विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाए हैं। मोदी सरकार ने इन वर्गों के लिए अनेक सुधार किए हैं, जैसे कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना और बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थों को विकसित करना।

 
‘मोदी सरकार में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व’
भाजपा नेता रणबीर नंदन ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने अपनी कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी समुदाय के सदस्यों को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। उन्होंने यह उदाहरण देते हुए बताया कि इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में 29 मंत्री पिछड़ा वर्ग से और 13 मंत्री एससी-एसटी कैटेगरी से बनाए गए हैं। इसके अलावा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर चयन भी मोदी सरकार की सोच का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed