फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics Speculation of break in Congress after BJP ajeet sharma says Nitish Kumar Government spreading rumours

बिहार में बवाल: लोजपा के बाद कांग्रेस में टूट की अटकलें, नेता बोले- अफवाह फैला रही सरकार

Tue, 15 Jun 2021 06:45 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Tue, 15 Jun 2021 06:45 PM IST
सार

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रहा है। इस बीच कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले जदयू के एक मंत्री ने 'ऑपरेशन कांग्रेस' की गति बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पुराने संपर्कों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Bihar Politics Speculation of break in Congress after BJP ajeet sharma says Nitish Kumar Government spreading rumours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सियासत में इस वक्त भूचाल आ चुका है। लोजपा में दोफाड़ के बाद अब कांग्रेस में टूट की अटकलें तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के 10 विधायक पाला बदलने के लिए तैयार हैं, लेकिन तीन और एमएलए को तोड़ने की कोशिश हो रही है, जिससे उन्हें दलबदल कानून से बचाया जा सके। हालांकि, इस मसले पर कांग्रेस नेताओं ने सफाई दी। उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह महज अफवाह है। साथ ही, एनडीए से असंतुष्ट विधायकों को महागठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।  

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सूत्रों के मुताबिक, बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से बदल रहा है। इस बीच कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले जदयू के एक मंत्री ने 'ऑपरेशन कांग्रेस' की गति बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पुराने संपर्कों का इस्तेमाल किया। साथ ही, कांग्रेस के 19 में से करीब 10 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए तैयार कर लिया है। अब मामला दो तिहाई की संख्या पर अटक गया है। दरअसल, कांग्रेस के 19 में से कम से कम 13 विधायक कांग्रेस छोड़ेंगे तभी दलबदल नीति के तहत कार्रवाई से बच पायेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने दी यह सफाई
विधायकों की टूट पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने विधायकों के दल बदलने को महज अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू की सरकार में जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी सहज नहीं हैं। इसके चलते कांग्रेस में टूट होने की अफवाह फैलाई रही है। कांग्रेस का एक भी विधायक कहीं नहीं जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed