फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Police: Fake policeman arrested in Patna, has made people of many states victims of fraud; Bihar News

Bihar Police: पटना में घूम रहे दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, इन राज्यों के लोगों को चूना लगा चुके हैं दोनों

Thu, 12 Dec 2024 03:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Dec 2024 03:00 PM IST
सार

Bihar News: पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सरावत ने बताया कि विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत मध्यप्रदेश के रहने वाले रहमत और मासूम नाम के ठग को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar Police: Fake policeman arrested in Patna, has made people of many states victims of fraud; Bihar News
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार हुए हैं। दोनों गुजरात महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बन चुके हैं। गुरुवार को पटना पुलिस की विशेष जांच अभियान के दौरान गांधी मैदान के पास दोनों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि रहमत और मासूम राजधानी पटना के कई थाना क्षेत्र में ठगी की घटना को फर्जी पुलिस बनकर अंजाम देते थे। 
विज्ञापन

 

इस बार भी वह राजधानी पटना में ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सरावत ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत मध्यप्रदेश के रहने वाले रहमत और मासूम नाम के ठग को गिरफ्तार किया गया है। रहमत के पास एक फर्जी एमपी का पुलिस आई कार्ड बरामद हुआ है। जिसके सहारे घटना को लगातार अंजाम देता था।

विज्ञापन

 

जांच में पता चला कि यह दोनों फर्जी पुलिस बनकर गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में लोगों को अपना ठगी का शिकार चुके हैं। पूछताछ के बाद यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों ईरानी गिरोह के बड़े सक्रिय सदस्यों से अपना संपर्क रखते हैं। अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस की जारी है। पुलिस ने उनके पास से एमपी का एक जाली पुलिस आई कार्ड, महाराष्ट्र का फर्जी आधार कार्ड, एक एंड्रॉयड फोन, एक की पैड फोन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed