फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: People took to the streets to protest against the Tushar kidnapping-murder case, created ruckus

Bihar: तुषार किडनैपिंग-मर्डर केस के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, बवाल किया; हत्यारे को फांसी देने की मांग

Mon, 20 Mar 2023 03:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Mar 2023 03:58 PM IST
सार

Bihar: पटना के बिहटा में छठी क्लास के छात्र तुषार के अपहरण और हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए। सोमवार सुबह आक्रोशित लोगों पटना-बिहटा रोड जाम कर दिया और जमकर बवाल करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करने लगे।

विज्ञापन
Bihar: People took to the streets to protest against the Tushar kidnapping-murder case, created ruckus
लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बिहटा में छठी क्लास के छात्र तुषार के अपहरण और हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए। सोमवार सुबह आक्रोशित लोगों पटना-बिहटा रोड जाम कर दिया और जमकर बवाल करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करने लगे। लोग फांसी की सजा दिलाने की मांग करने लगे। ग्रामीण और परिजन सड़क पर बैठ गए और "हत्यारे को फांसी दो" की नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। 
विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि हत्यारोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलवाई जाएगी। पुलिस के आश्वासन देने के बाद लोग माने और सड़क से जाम टूटा। इस बीच करीब 5 घंटे तक सड़क जाम रहा। दोनों लेन पर आवागमन बाधित हो गई। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


ESIC अस्पताल के पीछे अधजली लाश बरामद हुई थी
बता दें कि बिहटा से गुरुवार को अपहृत छठी के छात्र तुषार को अपहर्ता ने उसी शाम मारकर जला डाला था। शनिवार को बिहटा में ESIC अस्पताल के पीछे अधजली लाश बरामद हुई थी। इसके बाद खुलासा हुआ कि लाश उसी की थी। पुलिस ने इस मामले में हत्यारा को गिरफ्तार किया है। अपहरण के बाद से पुलिस इस एंगल पर ज्यादा विश्वास कर रही थी कि छात्र का मोबाइल ज्ञान अच्छा था और उसने खुद अपहरण का ड्रामा रचा हो। 12 साल के तुषार के अपहरण के बाद परिजनों के पास कॉलकर 40 लाख की फिरौती मांगी गई थी। धमकी दी गई थी कि अगर पुलिस के पास गए तो बच्चे को मार डालूंगा। अपराधियों ने वॉयस मैसेज भेजा था, जिसके बारे में पुलिस यह भी अंदेशा जता रही थी कि किसी एप के जरिए तुषार और उसके साथियों ने आवाज बदलकर यह सब किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed