फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Patna News: Youth murdered in Patna: Family accuses friends, Bihar Police investigates

Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, परिजन बोले- दोस्तों ने ही मारकर फेंक दिया

Wed, 10 Dec 2025 12:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 10 Dec 2025 12:08 PM IST
सार

Patna Crime News: जितेंद्र शाम को अपने दोस्तों से मिलने गया था लेकिन वापस नहीं लौट पाया। सुबह उसका शव मिला तो तो सभी लोग दंग रह गए परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Patna News: Youth murdered in Patna: Family accuses friends, Bihar Police investigates
वारदात के बाद उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बहपुरा–बिहटा मुख्य मार्ग स्थित मौलीनगर के चुनौटी कुआं के पास।हुई एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि युवक की निर्मम हत्या की गई। मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ माखो के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

 

परिजनों का कहना है कि जितेंद्र मंगलवार की शाम कुछ दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। सुबह शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र की हत्या उसके ही कुछ दोस्तों ने की और सबूत मिटाने के लिए शव को सुनसान स्थान पर फेंककर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है। परिवार और परिचितों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed