फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Patna big breaking jeep fell in river ganga from pipa pantoon pul many died of same family

दर्दनाक: बिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में गिरी सवारियों से भरी जीप, निकाले गए 9 शव

Fri, 23 Apr 2021 11:39 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Fri, 23 Apr 2021 11:39 AM IST
सार

  • जीप में 15 लोग सवार थे। इनमें से 9 के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Patna big breaking jeep fell in river ganga from pipa pantoon pul many died of same family
पटना में पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी जीप - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में दानापुर के पास शुक्रवार (23 अप्रैल) सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पीपा पुल से गुजर रही सवारियों से भरी जीप गंगा नदी में गिर गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से अब तक नौ शव नदी से निकाले जा चुके हैं। वहीं, 7-8 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के करीब दो से ढाई घंटे बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा। इसके बाद गोताखोरों ने गाड़ी ढूंढी, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय सांसद रामकृपाल यादव और दानापुर के विधायक रीतलाल यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बच्चे और महिलाएं सहित काफी लोग सवार थे। दो लोग गाड़ी की छत पर भी बैठे थे, जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि पुल से गुजरती पिकअप वैन अचानक गंगा में गिर गई और तेज धार में बहकर एक साइड से दूसरी साइड चली गई। गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed