{"_id":"607e685d8e4879698c73114e","slug":"bihar-panchayat-election-news-elections-officer-training-programme-held-on-22-to-24-april-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कोरोना के बावजूद होंगे पंचायत चुनाव, अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की तारीख घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कोरोना के बावजूद होंगे पंचायत चुनाव, अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की तारीख घोषित
Tue, 20 Apr 2021 11:06 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:06 AM IST
सार
बिहार में अब पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की तारीखों का एलान कर दिया है। पहली बार राज्य में पंचायत चुनाव ईवीएस के जरिए होंग।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एक और कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो दूसरी ओर पंचायत और विधानसभा चुनाव का माहौल है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिहार पंचायत चुनाव में यह तय हो गया है कि अब मल्टी पोस्ट नहीं बल्कि सिंगल पोस्ट ईवीएम से चुनाव कराए जाएंगे तो चुनाव आयोग ने निर्वाची अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
ये ट्रेनिंग कार्यक्रम 22-24 अप्रैल के बीच होगा। राज्यनिर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्वाची और सहायक निर्वाची अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक ये प्रशिक्षण ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
22 अप्रैल को पटना, सारण और कोसी प्रमंडल के प्रमुख निर्वाची अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 23 अप्रैल को तिरहुत, दरभंगा, पूर्णिया और 24 अप्रैल को मगध, मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षण के दौरान नामांकन, संवीक्षा, मतदान प्रबंधन, ईवीएम, आईटी नॉलेज, कोविड गाइडलाइन, विधि व्यवस्था जैसी बातों को लेकर जानकारी दी जाएगी। बता दें कि पहली बार राज्य में ईवीएम के जरिए पंचायत चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से अलग होगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंचायत चुनाव होंगे या नहीं। मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि राज्य सरकार ने अभी पंचायत चुनाव स्थगित करने के फैसले पर चर्चा नहीं की है।
अब जब चुनाव आयोग निर्वाची अधिकारियों को प्रशिक्षण देने में लगा हुआ है, तो ऐसा माना जा रहा है कि राज्य में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दें कि केंद्र निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच ईवीेएम के जरिए चुनाव कराने को लेकर बहस छिड़ी हुई थी।