फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Youth beaten to death by criminals in Patna City; Bihar Police investigating crime news in hindi

पटना में युवक की हत्या से हड़कंप: अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला, विरोध में जमकर हंगामा; जानिए क्या है मामला

Sun, 30 Aug 2026 11:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Aug 2026 11:53 AM IST
सार

Patna Crime News: आरोप है कि छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ। यही विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। हत्यारों ने ट्रक चालक को पीट-पीटकर मार डाला। परिजन हत्यारों को कड़ी सजा दिलााने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News Youth beaten to death by criminals in Patna City; Bihar Police investigating crime news in hindi
पटना में ट्रक चालक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड स्थित एक गोदाम के पास ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान रमेश राय के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित सैकड़ों ट्रक चालक मौके पर पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। बताया जा रहा है कि रमेश राय छत्तीसगढ़ के रायपुर से बोरा लेकर महुली रोड स्थित गोदाम पहुंचा था। आरोप है कि शनिवार को बोरा भींग जाने की बात कहकर गोदाम मालिक ने ट्रक चालक से करीब छह लाख रुपये जुर्माने की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन


मारपीट में मौत का आरोप
मोरवा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक रणविजय साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम मालिक और उसके लोगों पर रमेश राय के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। विधायक के मुताबिक, जुर्माने की रकम देने से इनकार करने के बाद गोदाम मालिक और उसके लोगों ने चालक के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ट्रक चालक महुली रोड स्थित गोदाम के पास पहुंच गए। चालकों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


विधायक ने प्रशासन पर लगाया कार्रवाई में देरी का आरोप
राजद विधायक रणविजय साहू ने प्रशासन पर मामले में कार्रवाई करने में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। दीदारगंज थानेदार सुनील कुमार ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार : भरत तिवारी एनकाउंटर में हटाए अफसर को फिर ड्यूटी; IAS, BAS और बिहार पुलिस ट्रांसफर सूची पढ़ें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण का भी पता चलेगा। पुलिस यह भी जांच करेगी कि मारपीट की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और उनकी क्या भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed