फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : youth dead Body found after missing murder case bihta patna bihar police

Bihar : तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद, दोस्तों के साथ गया था बर्थडे पार्टी में; लोगों ने किया सड़क जाम

Fri, 08 Aug 2025 02:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Aug 2025 02:14 PM IST
सार

Bihar : दोस्त घर से बुलाकर ले गये। दोस्तों ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में जाना है। घर से निकलने के बाद वह लापता हो गया। तीन दिन के बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। अब आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Bihar News : youth dead Body found after missing murder case bihta patna bihar police
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के दानापुर अनुमंडल के खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दल्लू चक से अपहृत युवक विशाल कुमार का शव को पुलिस ने रूपसपुर नहर से बरामद किया है।  शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। वही आक्रोशितों ने रूपसपुर नहर के मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया है। जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने के लिए जुटी हुई है। आक्रोशित लोगों ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: डीएसपी के ठिकाने पर पहुंची स्पेशल विजिलेंस की टीम, 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के सबूत मिले
विज्ञापन


 घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि 5 अगस्त की शाम को अपने दोस्त के घर पर बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए विशाल गया हुआ था। इसके बाद से वह लापता हो गया। परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी अता पता नहीं चल सका था। इस मामले में विशाल के परिवार वालों ने खगौल थाना में लिखित शिकायत कर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Prashant Kishor: भाजपा अध्यक्ष के बाद अब मंत्री मंगल पांडेय पर पीके का निशाना, प्रत्यय अमृत को भी घेरा

 एक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि कुछ युवकों के द्वारा उसकी जमकर पिटाई की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान विशाल का पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार युवको से काफी सख्ती के साथ पूछताछ की। इसके बाद निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को रूपसपुर नहर से शव को बरामद किया। मृतक विशाल के शरीर के कई हिस्सों पर चोट और जख्म के निशान थे। मृतक के शव मिलते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने रूपसपुर नहर के मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों के विरुद्ध     पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। वही जाम की समस्या को लेकर लोग घंटो परेशान नजर आए। हालांकि स्थानीय पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने बुझाने के लिए मशक्कत करती रही। इस संबंध में पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या मामले का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। उन्होंने ने बताया कि मुख्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed