{"_id":"68a1ea8e49deb6973409717c","slug":"bihar-news-young-man-kidnapped-wife-s-brother-demanded-ransom-15-lakh-rupees-bihta-patna-bihar-police-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जीजा ने पत्नी के नाबालिग भाई का किया अपहरण, 15 लाख रुपये मांगी फिरौती; छह घंटे में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जीजा ने पत्नी के नाबालिग भाई का किया अपहरण, 15 लाख रुपये मांगी फिरौती; छह घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Aug 2025 08:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:13 PM IST
सार
Patna News: मोबाइल पर कॉल करने वाले ने 15 लाख रुपये फिरौती की मांग कर दी। उसने कहा कि रकम नहीं मिली तो बच्चे से हाथ धो बैठोगे। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। फिर पुलिस ने अपहृत बच्चे को बरामद भी कर लिया, लेकिन जब मामला खुला तो आरोपी को देखकर सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
आरोपी बहनोई को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में बहनोई पर पत्नी के नाबालिग भाई के अपहरण का आरोप लगा है। मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र का है। हालांकि पुलिस ने छह घंटे के अंदर ही अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया। साथ ही अपहरणकर्ता जीजा को पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया। इस मामले को लेकर अपहृत बच्चे के परिवार के लोग काफी परेशान थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: 'चुनाव आयोग के जरिए पीएम मोदी कर रहे वोट चोरी', राहुल गांधी का बड़ा आरोप
विज्ञापन
घटना को लेकर पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फुलवारी शरीफ में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बच्चे का अपहरण कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इसके बाद फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर आगे कार्रवाई की शुरुआत की गई। कार्रवाई के दौरान बच्चे को छह घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar: मंत्री हरि सहनी के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी ने मचाया कहर, 19 लोग घायल, FIR दर्ज
पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ता बच्चे का ममेरा जीजा ही है, जिसकी पहचान रमेश रंजन के रूप में की गई है। वह एक श्रृंगार दुकान चलाता है। रमेश रंजन पर लोन का 13 लाख रुपये कर्ज था। रमेश रंजन ने कर्ज को चुकाने के लिए अपनी पत्नी के भाई को घर से बाहर बुलाकर उसका अपहरण कर लिया। उसके बाद, अपहृत बच्चे के पिता पेशे से एक डॉक्टर हैं, उनसे 15 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी टीम गठित किया और महज 6 घंटे में मामले का सफलता पूर्वक खुलासा करते हुए अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया। अपहृत बच्चे ने बताया कि उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी रमेश रंजन से पुलिस पूछताछ कर रही है।