फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Unknown criminals shot RJD leader near the gate of Chausa Thermal Power Plant

Bihar News: थर्मल प्लांट के बाहर सनसनी; राजद नेता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

Mon, 26 May 2025 02:51 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 02:51 PM IST
सार

सोमवार दोपहर को चौसा थर्मल पावर प्लांट के गेट के पास अज्ञात हमलावरों ने राजद के युवा नेता अर्जुन यादव पर अचानक कई गोलियां चला दीं और मौके से भाग गए। यह लगातार तीसरी घटना है जब अपराधियों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Bihar News Unknown criminals shot RJD leader near the gate of Chausa Thermal Power Plant
सदर अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले में सोमवार को दोपहर चौसा थर्मल पावर प्लांट के गेट के पास कुछ अज्ञात लोगों ने राजद के युवा नेता अर्जुन यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से भाग गए। यह लगातार तीसरी ऐसी घटना है। एक दिन पहले ही नावानगर के वासुदेवा थाना क्षेत्र में कोका-कोला कंपनी के एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस हमले में अर्जुन यादव को कई गोलियां लगीं, जिनमें से एक गोली सिर के पास भी लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले उन्हें बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  राजधानी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, हालत नाजुक; इलाके में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अर्जुन यादव अपनी थार गाड़ी से थर्मल प्लांट के गेट पर पहुंचे ही थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। हमले के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया कि अर्जुन यादव की हालत बेहद नाजुक है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस की कार्रवाई पर भी अब लोगों का भरोसा कमजोर होता जा रहा है।

पीड़ित अर्जुन यादव किसान नेता भी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, वे पहले छात्र राजनीति से जुड़े हुए थे और चौसा थर्मल पावर प्लांट से प्रभावित किसानों की ओर से लगातार आवाज उठा रहे थे। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उन पर गोली क्यों चलाई गई। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, एसडीपीओ धीरज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और फिर घटनास्थल का मुआयना करने निकल गए। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed