फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Two killed, one injured in road accident in Rohtas

Bihar News: नए साल के पहले दिन रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसे, दो की मौत, एक गंभीर घायल इलाज जारी

Thu, 01 Jan 2026 10:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 10:47 PM IST
सार

रोहतास जिले में नए साल के पहले दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Two killed, one injured in road accident in Rohtas
रोहतास में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल के पहले दिन रोहतास जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
पहली घटना कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में सासाराम-चौसा मुख्य पथ पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी राधाकिशन सेठ के पुत्र शिवशंकर सेठ के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक लव सोनी, वार्ड नंबर तीन का निवासी बताया जा रहा है। नववर्ष के पहले दिन हुए इस हादसे से पूरे नगर पंचायत में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
दूसरी घटना रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-120 पर हुई। बिक्रमगंज-नासरीगंज मुख्य सड़क पर गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं और चेहरा पूरी तरह विकृत हो चुका है। इसी वजह से कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध मानते हुए सुनियोजित हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: बेकाबू कार ने कई राहगीरों को रौंदा, एक महिला सहित तीन घायल; डिवाइडर से टकराने पर मची अफरा-तफरी

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के जिलों में भी सूचना प्रसारित की गई है। इस संबंध में काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि हादसे के समय घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed