फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Tirhut division shines in Buxar Wushu Championship

Bihar News: बक्सर वूशू चैंपियनशिप में तिरहुत प्रमंडल ने फहराया झंडा, 6 गोल्ड सहित 12 पदक जीते

Sat, 22 Nov 2025 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Nov 2025 05:07 PM IST
सार

Bihar News: लड़कियों की टीम का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। उन्होंने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर व तिरहुत प्रमंडल के साथ पूरे बिहार में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Tirhut division shines in Buxar Wushu Championship
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय विद्यालय वूशू प्रतियोगिता (अंडर-19) में तिरहुत प्रमंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। प्रतियोगिता में तिरहुत क्षेत्र के वूशू खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसके बाद जिला वूशू संघ ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में लड़कों की टीम सबसे आगे रही और पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। टीम ने कुल 5 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। शिवम कुमार (75 किलोग्राम), राहुल कुमार (85 किलोग्राम), वरुण कुमार (90 किलोग्राम), सुमित कुमार (52 किलोग्राम) और बसंत कुमार (56 किलोग्राम) ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं कृष्णा कुमार (70 किलोग्राम) ने सिल्वर और विक्रम कुमार (48 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

विज्ञापन


पढ़ें: इंस्टाग्राम पर पनपा प्यार, प्रेमिका संग भागने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा; फिर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की टीम का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। उन्होंने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए। साक्षी कुमार (70 किलोग्राम) ने गोल्ड, जबकि शंभवी सिन्हा (56 किलोग्राम) ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा रानी लक्ष्मी (52 किलोग्राम), नंदिनी (48 किलोग्राम) और प्रज्ञा प्रसर (45 किलोग्राम) ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

इस शानदार उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर व तिरहुत प्रमंडल के साथ पूरे बिहार में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की जा रही है। सभी पदक विजेताओं को बधाई दी गई है। बिहार वूशू संघ की सचिव सुमन मिश्रा ने इसे राज्य के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि तिरहुत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाकर बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन सराहनीय है और आगे भी वे इसी तरह सफलता हासिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed