फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Three girls who went to take bath in a pond drowned and died there was chaos in the village

Bihar News: तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम; परिजन हुए बेसुध

Tue, 15 Jul 2025 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Jul 2025 05:56 PM IST
सार

Bihar: गांव की पांच बच्चियां बकरी चराने के लिए निकली थीं। इसी दौरान हल्की बारिश होने लगी तो वे पास के तालाब में नहाने चली गईं। नहाने के दौरान तीन बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

विज्ञापन
Bihar News: Three girls who went to take bath in a pond drowned and died there was chaos in the village
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनिया प्रखंड के सकरौली गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार गांव की पांच बच्चियां बकरी चराने के लिए निकली थीं। इसी दौरान हल्की बारिश होने लगी तो वे पास के तालाब में नहाने चली गईं। नहाने के दौरान तीन बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उनके साथ मौजूद दो बच्चियों ने शोर मचाया और गांव में सूचना दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तालाब से तीनों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

डूबकर जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान जीतन राम की 11 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी, भोरिक राम की 10 वर्षीय पुत्री महिमा कुमारी और स्व. सुरेंद्र पासी की 10 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ेंसमस्तीपुर में 522 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यास, सीएम ने दिए काम पूरे करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव तक नहीं किया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed