फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: CM Nitish laid the foundation stone for development projects worth more than Rs 522 crore in Samastipur

Bihar: समस्तीपुर में 522 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यास, सीएम ने दिए काम पूरे करने के निर्देश

Tue, 15 Jul 2025 05:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Jul 2025 05:48 PM IST
सार

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार हर इलाके में सड़क, पुल, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि नदी की गाद सफाई के बाद आस-पास के गांवों में भूजल स्तर भी सुधरेगा।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish laid the foundation stone for development projects worth more than Rs 522 crore in Samastipur
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड में 522 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने की सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सरायरंजन प्रखंड के मणिका गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय से करीब 200 करोड़ की तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें शिवाजीनगर प्रखंड में करेह नदी पर शंकरपुर घाट पर एक बड़ा आरसीसी पुल और पहुंच पथ, मणिका से विक्रमपुर तक बाईपास सड़क और रोसड़ा-शिवाजीनगर-बरियाही घाट-बहेड़ी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण शामिल है।

विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुसापुर ग्राम पंचायत के नीलकंठ महादेव मंदिर से बलान और जमुआरी नदी की गाद हटाने के बड़े प्रोजेक्ट की भी शुरुआत की। इस पर 322 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस काम से नदी में सालभर पर्याप्त पानी रहेगा और बाढ़ के दौरान आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: प्रार्थना के दौरान छात्र की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत; पुलिस जांच में जुटी

जल संसाधन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल और पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुदुकलकट्टी ने मुख्यमंत्री को योजनाओं की पूरी जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर इलाके में सड़क, पुल, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि नदी की गाद सफाई के बाद आस-पास के गांवों में भूजल स्तर भी सुधरेगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इस योजना की घोषणा इसी साल जनवरी में अपनी प्रगति यात्रा के दौरान की थी। इस प्रोजेक्ट से समस्तीपुर, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर जिलों के कई प्रखंडों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी, विधायक राजेश कुमार सिंह, कई पूर्व मंत्री व जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed