{"_id":"68c82562a617ed50190d7dcf","slug":"bihar-news-the-shramjeevi-express-train-split-into-two-parts-fatuha-railway-station-patna-bihar-accident-news-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्लेटफॉर्म से खुलते ही दो हिस्सो में बंटी ट्रेन, बड़ा हादसा होने से टला; जांच में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्लेटफॉर्म से खुलते ही दो हिस्सो में बंटी ट्रेन, बड़ा हादसा होने से टला; जांच में जुटे अधिकारी
Mon, 15 Sep 2025 08:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:10 PM IST
सार
Bihar : प्लेटफॉर्म से खुलते ही ट्रेन दो हिस्सो में बंट गई।यह घटना होते ही ट्रेन के अंदर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा होने से बचा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म से खुलते ही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना फतुहा रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां डाउन लाइन पर जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हुई, उसका कपलिंग टूट गया, जिससे दो बोगियां मुख्य रैक से अलग हो गईं। घटना सोमवार की है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-PM Modi: बिहार के सीमांचल से प्रधानमंत्री का देश को संदेश- घुसपैठ खत्म करने की मोदी की गारंटी
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ट्रेन में सवार यात्री परेशान हो गये। लोगों ने बिना देर किए गार्ड और स्टेशन मास्टर को तुरंत घटना की सूचना दी गई। ट्रेन को तुरंत र रोक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुँची। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, फिर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के दोनों हिस्सों को जोड़कर ट्रेन को अगले गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। कोई यात्री घायल या चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: पीएम मोदी के बिहार आने से पहले दीपांकर भट्टाचार्य बोले- बिहार को नेपाल मत बनाइए
घटना के संबंध में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कपलिंग टूटने के कारण यह घटना हुई है। इस घटना में किसी के नुकसान होने की सूचना नहीं है। कपलिंग क्यों और कैसे टूट गया, अब इसकी जांच की जा रही है। हालांकि रेलवे अधिकारी ने बताया कि अगर ट्रेन की रफ्तार तेज़ होती तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन, यह घटना प्लेटफॉर्म से ट्रेन के खुलने के साथ ही हो गई, इससे एक बहुत बड़ा नुकसान होने से बच गया। फिलहाल जांच की जा रही है।