फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Tejashwi Yadav says outside assembly that CM Nitish does not even know topic of discussion

Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता'- क्यों बोले तेजस्वी; विधानसभा से निकल भड़ास निकाली

Wed, 23 Jul 2025 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार दस्तावेजीकरण के मामले में सबसे पिछड़ा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में काम करना चाहिए, लेकिन यह उलझाव और भटकाव की स्थिति पैदा की जा रही है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav says outside assembly that CM Nitish does not even know topic of discussion
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और सरकार पर जमकर निशाना साधा। सदन से बाहर आते ही तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चर्चा का विषय तक नहीं पता था और वे बीच बहस में ही हस्तक्षेप करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है और शासन का कोई स्पष्ट दिशा नहीं है।

विज्ञापन

 
तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता को बोलने का संवैधानिक हक है, लेकिन सरकार उसे दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राज्य की चुनावी तैयारियों को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन

 
तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग 11 अलग-अलग दस्तावेजों की मांग कर रहा है, लेकिन आधार कार्ड को मान्यता नहीं दी जा रही। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आधार कार्ड राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में सरकार खुद मानती है, तो चुनाव आयोग इसे क्यों नहीं स्वीकार रहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से गनियारी टोला में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने छोड़ा गांव
 
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार दस्तावेजीकरण के मामले में सबसे पिछड़ा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में काम करना चाहिए, लेकिन यह उलझाव और भटकाव की स्थिति पैदा की जा रही है।
 
तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार और प्रशासन बार-बार फर्जी वोटर की बात कर रही है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस बहाने आम जनता को मतदाता सूची से हटाने या नामांकन प्रक्रिया को जटिल बनाने की कोशिश की जा रही है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों का किसी भी हाल में मत का अधिकार छिनने नहीं देंगे। इस साजिश को हम लोग हर हाल में विफल करके रहेंगे। विपक्ष संविधान की हत्या होने नहीं देगा। किसी का वोट कटने नहीं देंगे। किसी भी हाल में हम लोग चुनाव आयोग की मनमानी चलने नहीं देंगे। भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में मतदान के अधिकार एवं लोकतंत्र पर किए जा रहे हमले के खिलाफ बिहार में हम लोगों का प्रदर्शन जारी रहेगा।



यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha : अब बिहार विधानसभा के अंदर गूंजने लगा बाप-बाप! किसने क्या कहा कि सब पर भड़के नंद किशोर
 
वहीं, वाम दल के विधायक महबूब आलम ने कहा कि सीमांचल के इलाकों में लाखों ऐसे लोग हैं जिनके कागजात बाढ़ में बह गए। उनके पास कोई भी कागजात नहीं है, ऐसे में वह कहां से अपने कागजात लाएं। यह दूसरे तरह की NRC है। इसके कारण आने वाले दिनों में हमें सिर्फ वोट देने के अधिकार से ही नहीं बल्कि नागरिकता से भी वंचित कर दिया जाएगा। यह लोकतंत्र का काला अध्याय है। इसीलिए हम लोग चाहते हैं कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए। अगर चर्चा नहीं होगी तो हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed