फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Due to rising water level in river Ganga, there is a danger of flood in Ganiyari Tola

Bihar News: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से गनियारी टोला में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने छोड़ा गांव

Wed, 23 Jul 2025 12:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 23 Jul 2025 12:49 PM IST
सार

वैशाली जिले के गनियारी टोला में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संपर्क पथ पर 8 फीट पानी भर गया है, जिससे ग्रामीण गांव छोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। फसलें और पशुओं का चारा डूब गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Due to rising water level in river Ganga, there is a danger of flood in Ganiyari Tola
घरों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला के देसरी प्रखंड के गनियारी टोला गंगा नदी से करीब एक किलोमीटर दूर बांध किनारे बसा हुआ है। गंगा नदी में लगातार जल स्तर में बढ़ोतरी होने से गांव की संपर्क पथ पर करीब 08 फीट पानी लग गया है। जिसके कारण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोग अब गनियारी टोला छोड़कर ऊपरी इलाके के तरफ मूव कर रहे हैं। 

विज्ञापन


गनियारी टोला करीब पांच सौ से अधिक आबादी का गांव है। करीब 65 घर हैं। सभी परिवार किसान हैं। सभी खेती बाड़ी और पशु पालन कर परिवार भरन पोषण करते हैं। गंगा की जल स्तर में बढ़ोतरी होने से किसान की सारी फसलें डूब गई हैं। पशु के लिए खेत में उपजे चारा डूब गए हैं। पशुपालकों को अब परेशानी हो रही है। इसको लेकर किसान पशु को ऊपरी इलाके में लेकर पहुंच रहे हैं। लोग अपने अपने घरों से सारे सामान लेकर दूसरे स्थान पर जाने को विवश हो गए हैं। गांव के चारों तरफ गंगा का पानी ही पानी नजर आ रहा है। किसान के बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर है। बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामदौली सूरदास घाट की जहां तीन दिनों के भीतर अचानक से पानी में वृद्धि हुई है और सड़क के संपर्क में गंगा नदी पहुंच चुका है। किनारे पर बसें किसानों को भी गंगा नदी ने मुश्किल बढ़ा दिया है। किसान अपने पशुओं को अलग शिप्ट कर रहे हैं। चारों तरफ गंगा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। पशुओं का चारा के साथ - साथ फसल को भी किसान नहीं बचा पाए सभी गंगा नदी के गोद में समा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed