फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Tej Pratap reached Rabri residence on the birthday of former CM rjd party rabri devi

Bihar News : पूर्व सीएम के जन्मदिन पर राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप, कहा- मेरे लिए मां दुनिया की सबसे बड़ी ताकत

Thu, 01 Jan 2026 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 01 Jan 2026 07:43 PM IST
सार

Bihar : अनुष्का यादव प्रकरण के बाद लालू प्रसाद यादव नें तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से निष्काषित कर दिया था। आज बड़े अंतराल के बाद तेज वापस राबड़ी आवास पहुंचे और मां का जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया।

विज्ञापन
Bihar News : Tej Pratap reached Rabri residence on the birthday of former CM rjd party rabri devi
तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। लेकिन इस ख़ास मौके पर भी राबड़ी आवास के पास वह गहमागहमी नहीं दिखी जो अमूमन पहले हुआ करती थी। इस बीच परिवार और पार्टी से निष्कासित किए गए बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचकर मां  राबड़ी देवी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मां राबड़ी देवी दुनिया की सबसे बड़ी ताकत हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Jobs: नए साल में बंपर वैकेंसी निकालने की तैयारी में नीतीश सरकार; 1.38 लाख से अधिक पदों पर होगी बहाली
विज्ञापन


इस बार थी खामोशी 
अमूमन लालू-राबड़ी आवास पर उत्सव का माहौल रहता था, लेकिन इस बार तस्वीरें बदली हुई थीं। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ विदेश दौरे पर हैं। घर के खालीपन के बीच तेज प्रताप यादव का पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। अनुष्का यादव प्रकरण के बाद लालू प्रसाद यादव नें उन्हें पार्टी और परिवार से निष्काषित कर दिया था 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: विजय सिन्हा ने राजस्व पदाधिकारियों को समझाया दायित्व, कहा- दबाव में लिया गया निर्णय कबूल नहीं

मां राबड़ी देवी को कहा- आप सबसे बड़ी प्रेरणा हैं 
मां राबड़ी देवी से मिलाकात करने के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों को साझा करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट किया है। तेज प्रताप ने सबसे उपर लिखा- "जन्मदिन मुबारक हो माँ। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हँसी, हर प्रार्थना, हर पल जो घर जैसा लगता है, आप ही की देन हैं। आपने तब भी घर को संभाला जब हमें यह भी नहीं पता था कि संभालना क्या होता है।"* तेज प्रताप ने आगे लिखा है कि राबड़ी देवी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। जब वक्त बोझिल था और कोई देख नहीं रहा था, तब भी मां मजबूती से खड़ी रहीं। उन्होंने अंत में लिखा, "कहते हैं ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने मां को भेजा।"

                                        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed