फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Shepherd body recovered from the forest, family members suspect murder

Bihar News: जंगल से चरवाहे का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Jul 2025 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 05:47 PM IST
सार

Bihar: मृतक के पुत्र मिथलेश उरांव ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए नौहट्टा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। परिजनों का कहना है कि रामनाथ की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी इस तरह से उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Shepherd body recovered from the forest, family members suspect murder
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़हास जंगल से सोमवार को पुलिस ने एक चरवाहे का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान जिमरदाग गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय रामनाथ उरांव के रूप में हुई है। शव के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

विज्ञापन

मवेशी चराने जंगल गया था चरवाहा
परिजनों के अनुसार रामनाथ उरांव रविवार की सुबह अपने मवेशियों को लेकर पास के जंगल में चराने गया था। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर निकले। खोजबीन के दौरान उन्हें जंगल में रामनाथ का चप्पल, छाता और गमछा मिला, लेकिन वह खुद कहीं दिखाई नहीं पड़ा।

विज्ञापन

जंगल में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
लंबी खोजबीन के बाद जब ग्रामीणों ने जंगल के भीतर रामनाथ का शव देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। शव के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि उस पर जंगली जानवर ने हमला किया हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: नालंदा के मुख्य स्थानों पर लगेंगे एएनपीआर CCTV कैमरे, श्रावण मास में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दिया आवेदन
मृतक के पुत्र मिथलेश उरांव ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए नौहट्टा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। परिजनों का कहना है कि रामनाथ की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी इस तरह से उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही नौहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed