फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News School student dies due to electric shock in Nalanda allegation teachers sent cut bamboo

Bihar News: करंट से झुलसे स्कूली छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- शिक्षकों ने पढ़ाई के दौरान बांस काटने भेजा

Fri, 03 Jan 2025 04:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 04:00 PM IST
सार

करंट से झुलसे स्कूली छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पढ़ाई के दौरान शिक्षकों ने बच्चे को बांस काटने भेजा था।

विज्ञापन
Bihar News School student dies due to electric shock in Nalanda allegation teachers sent cut bamboo
छात्र का इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में स्कूली छात्र को करंट लगने से शुक्रवार को मौत हो गई। मामला थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्ता गांव का है। मृतक की पहचान अस्ता गांव निवासी प्रमोद प्रसाद के (16) वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई है। किशोर अस्ता मध्य विद्यालय में 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


घटना के संबंध में छात्र के परिजनों ने बताया कि वह हर दिन की तरह शुक्रवार को भी स्कूल पढ़ाई करने गया था। तभी स्कूल के शिक्षकों के निर्देश पर वह बांस काटने के लिए चला गया। स्कूल के अन्य छात्र भी उसके साथ मौजूद थे। तभी वह 33 केवी विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया, जिसके कारण मोहित कुमार गम्भीर रूप से झुलस गया।  
विज्ञापन




आसपास के लोगों की सूचना पर मोहित को इलाज के लिए थरथरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टर के द्वारा छात्र की मौत की पुष्टि के उपरांत भी परिजन किशोर को अपने साथ लेकर निजी क्लीनिक चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, इस मामले में थरथरी थाना अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्कूल के शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed