फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Rs 120 crore approved for reconstruction of roads of Patna, Minister Nitin Naveen reaction

Bihar: पटना की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ स्वीकृत, मंत्री बोले- विकास में बाधा नहीं बनेगी राशि

Tue, 13 Aug 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

Patna News: पटना की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के विकास में राशि कभी बाधा उत्पन्न नहीं करेगी। विकास कार्य के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Bihar News: Rs 120 crore approved for reconstruction of roads of Patna, Minister Nitin Naveen reaction
नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों की स्थिति काफी खराब है। इसे देखते हुए मंगलवार 13 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री माननीय नितिन नवीन द्वारा 120 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गई है। इस राशि द्वारा पटना नगर निगम क्षेत्र के छह अंचलों की सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नमामि गंगे योजना, नल जल योजना समेत अन्य योजना के कार्यों के दौरान सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर उनके पुनर्निर्माण के लिए 12 अलग-अलग योजनाओं के तहत राशि की स्वीकृति मिली है। वहीं, इस पैकेज को लेकर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के विकास में कभी भी राशि बाधा नहीं बनेगी।
विज्ञापन



 
उन्होंने बताया कि पटना नगर निगम, पटना शहर का स्थानीय नगर निकाय है। पटना नगर निगम कुल 109.218 Km² क्षेत्रफल में फैला हुआ है। वर्तमान में इसकी आबादी लगभग 26 लाख है। इसके अलावा पटना नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कारणों से प्रतिदिन आठ से नौ लाख बाहरी लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में शहरी क्षेत्र और इसके इर्द-गिर्द रहने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए विगत वर्षों से विभिन्न एजेंसियों द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन सभी कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान बड़े स्तर पर पथों की खुदाई की गई और वर्तमान में भी पथों की खुदाई की जा रही है। उसके बाद कार्य पूर्ण होने के बाद उन पथों के पुनर्स्थापन के लिए विभाग द्वारा कुल 120 करोड़ की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इस पैकेज के तहत अजिमाबाद अंचल, नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, कंकड़बाग अंचल और पटना सिटी अंचल में विकास कार्यों को करने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। बिहार में लगातार हो रहे विकास कार्य को लेकर मंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में राशि कभी बाधा उत्पन्न नहीं करेगी। विकास कार्य के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed