Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : RJD party Tejashwi Yadav targeted NDA party on Republic Day 2026

Republic Day 2026: तेजस्वी यादव ने गणतंत्र दिवस की बधाई देकर एनडीए पर किया हमला; कहा- संविधान पर हो रहा प्रहार

Mon, 26 Jan 2026 07:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 26 Jan 2026 07:24 PM IST
सार

Republic Day 2026 : पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन में दिखने लगे। सबसे पहले 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और फिर एनडीए पर बरस गए।

विज्ञापन
Bihar News : RJD party Tejashwi Yadav targeted NDA party on Republic Day 2026
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। लेकिन साथ ही अपने शुभकामना संदेश के साथ तेजस्वी यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया।
विज्ञापन


शहीदों को नमन और संविधान की दुहाई
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए सबसे पहले देश की आजादी के नायकों को याद किया। उन्होंने लिखा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज का यह पावन दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, संविधान निर्माताओं और अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। उन्होंने आजादी के दीवानों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Cricket News: सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता; प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बधाई संदेश के बाद तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार की नीतियों को निशाने पर लिया। उन्होंने वर्तमान हालातों को चिंतनीय बताते हुए एनडीए पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आजादी के दीवाने हमारे पुरखों ने हमें यह आदर्श जनतांत्रिक व्यवस्था सौंपी है। आइए, हम सब मिलकर प्रतिज्ञा लें कि हम इस महान देश की एकता को अक्षुण्ण रखेंगे और समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत के सपने को साकार करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्या कहा? नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में फहराया तिरंगा

लोकतंत्र को कमजोर कर रही एनडीए सरकार
तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार लोकतंत्र को समृद्ध करने के बजाय उसे कमजोर करने वाले कदम उठा रही है। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे फासीवादी ताकतें जिनका आजादी में कोई योगदान नहीं था, आज संविधान की मूल भावना पर प्रहार कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान की उद्देशिका को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed