{"_id":"68cad4a7ef8cccb2970f4844","slug":"bihar-news-rjd-party-tejashwi-yadav-targeted-anant-singh-mokama-patna-bihar-bihar-election-2025-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025 : अनंत सिंह के इलाके में तेजस्वी यादव ने भीड़ में क्यों फेंकी कलम? बोले- यहां थमाई जाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2025 : अनंत सिंह के इलाके में तेजस्वी यादव ने भीड़ में क्यों फेंकी कलम? बोले- यहां थमाई जाती है
Wed, 17 Sep 2025 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:14 PM IST
सार
Bihar : तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दूसरे दिन अनंत सिंह के क्षेत्र पहुंच गये और बिना नाम लिए अनंत सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां लोग युवाओं के हाथ में बंदूक थमाते हैं, वहां मैं कलम बांटने आया हूं। एक नई राजनीति की शुरुआत करूंगा।
विज्ञापन
भीड़ में कलम फेंकते तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष अपने बिहार अधिकार यात्रा-2 के तहत एक बार फिर आम जनता से मिलने के लिए निकल पड़े हैं। विपक्ष का अब तक का नारा था संविधान बचाओ, लेकिन तेजस्वी यादव ने इस यात्रा के दौरान अब नारा बदल दिया है। वह अब युवाओं को नौकरी देने की बात कहते हुए बिहार बदलने की बात कह रहे हैं। तेजस्वी यादव आज मोकामा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि जहाँ लोग युवाओं के हाथ में बंदूक थमाते हैं वहाँ मैं कलम बांटने आया हूँ।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-PM Modi AI Video: 'पीएम मोदी की दिवंगत मां का एआई-जनरेटेड वीडियो हटाएं', पटना हाईकोर्ट का कांग्रेस को आदेश
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए बाहुबली अनंत सिंह पर हमला करते हुए कहा कि यहां मोकामा में लोग बंदूक बांटने का काम करते हैं, लेकिन अब यहां मैं आपलोगों के बीच कलम बांटने आया हूं। तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी एक नई राजनीति की शुरुआत करेगा। मैं आपलोगों के बीच नई सोच के साथ आया हूं। जब सरकार बनेगी तब हर डिग्री वाले को नौकरी देंगे, कोई युवा बेरोजगार नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार ने 16.5 लाख श्रमिकों के खाते में भेजी राशि, इस वेब पोर्टल का भी शुभारंभ
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जहाँ लोग युवाओं के हाथ में बंदूक थमाते हैं वहाँ मैं कलम बांटने आया हूँ। बापू सभागार में हमने पूर्व में भी कलम बाँटी है। शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन करेंगे, युवाओं को नौकरी रोजगार देंगे। हम कलम बांट रहे हैं क्योंकि एनडीए के 20 वर्ष के शासन में:-
देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार में
देश में सबसे अधिक स्कूल ड्रॉप आउट रेट- बिहार में
देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी- बिहार में
देश में सबसे अधिक बेरोजगारी - बिहार में
देश में सबसे अधिक गरीबी - बिहार में
देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार - बिहार में
देश में सबसे अधिक अपराध - बिहार में