फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Rajgir's son Rajeev Kumar was martyred in Delhi; Dead body reached ancestral village, brain tumor

Bihar News: राजगीर के लाल दिल्ली में शहीद, ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से थे ग्रस्त; पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

Sat, 02 Mar 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Mar 2024 07:03 PM IST
सार

Rajgir Hindi News: राजगीर के निवासी भारतीय सेना के जवान राजीव कुमार की दिल्ली कैंट में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। इस दौरान जवान के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Rajgir's son Rajeev Kumar was martyred in Delhi; Dead body reached ancestral village, brain tumor
दिल्ली कैंट में ड्यूटी के दौरान हुई थी जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा के राजगीर का एक लाल गुरुवार को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। वह दिल्ली में दिल्ली कैंट के अंदर इंडियन आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत था। शहीद जवान राजगीर थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी चंदेश्वर प्रसाद के बेटे राजीव कुमार (39) है। शनिवार को शहीद जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, करीब तीन साल पूर्व आपसी प्रतिस्पर्धा में बॉक्सिंग के दौरान राजीव के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उसके कारण उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था। गुरुवार को दिल्ली कैंट में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। शव को शनिवार को हवाई मार्ग से गया लाया गया। जहां से आर्मी के ट्रक के जरिए पार्थिव शरीर को राजगीर लाया गया।
विज्ञापन



 
शहीद जवान के पार्थिव शरीर आने के सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहीद जवान के पार्थिव शरीर की एक झलक को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। फिर ‘भारत माता की जय’, ‘शहीद जवान अमर रहे’ के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका जन्म एक जून 1985 को हुआ था, वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पांच साल के बेटे और सात साल की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, शहीद जवान की पत्नी भी शव को देख बेसुध हुए जा रही थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed