फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Rahul Gandhi's Vote Adhikar Yatra from August 17, India Alliance, Congress, Bihar Elections

Rahul Gandhi: 17 अगस्त से राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, 16 दिन घूमेंगे; जानिए किस दिन कहां रहेंगे

Sat, 16 Aug 2025 02:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Aug 2025 02:47 PM IST
सार

Bihar Election: आगामी चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक रैली के साथ होगा।

विज्ञापन
Bihar News: Rahul Gandhi's Vote Adhikar Yatra from August 17, India Alliance, Congress, Bihar Elections
रोहतास से राहुल गांधी शुरू करेंगे यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने इसका नाम वोट अधिकार यात्रा दिया है। राहुल गांधी 16 दिन बिहार में रहेंगे। इस दौरान वह 24 जिले में यात्रा करेंगे। इन 24 जिलों में 118 विधानसभा आते हैं। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। हम सभी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा की शुरूआत करने जा रही है। 16 दिन तक चलने वाली 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा बिहार के करीब 25 जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी दल के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


वोट की मजबूती के लिए यात्रा 
कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि राहुल गांधी देश में वोट को मजबूत करने निकले हैं। वह भारत के संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं को मजबूत करने बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी बिहार और भारत के भविष्य को मजबूत करने के लिए वोटर अधिकार यात्रा पर निकल रहे हैं। वे जनता की अदालत में पहुंचेंगे तथा लोगों को बताएंगे कि भारत के संविधान को अगर मजबूत करना है, तो यहां के मतदाता को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ और "वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई" को एक जन आंदोलन बनाने के लिए के लिए की जा रही है। 
विज्ञापन

राजस्व महा अभियान शुरू होते ही आंदोलन करने लगे अमीन, कानूनगो समेत सैकड़ों कर्मी, यह मांग कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कौन सी तरीख को किस-किस जिले में रहेंगे राहुल गांधी

  • 17 अगस्त - रोहतास 
  • 18 अगस्त- औरंगाबाद, गया
  • 19 अगस्त- नवादा, नालंदा, शेखपुरा
  • 21 अगस्त- लखीसराय, मुंगेर
  • 22 अगस्त- भागलपुर
  • 23 अगस्त- कटिहार
  • 24 अगस्त- पूर्णिया, अररिया
  • 26 अगस्त- सुपौल, मधुबनी
  • 27 अगस्त- दरभंगा, मुजफ्फरपुर
  • 28 अगस्त-  सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण
  • 29 अगस्त- पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान
  • 30 अगस्त- सारण, आरा
  • एक सितंबर- पटना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed