फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Amin, Kanungo and many other workers sat on protest in Patna, Revenue Maha Abhiyan

Bihar: राजस्व महा अभियान शुरू होते ही आंदोलन करने लगे अमीन, कानूनगो समेत सैकड़ों कर्मी, यह मांग कर रहे

Sat, 16 Aug 2025 12:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Aug 2025 12:42 PM IST
सार

गर्दनीबाग धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि हम सभी विशेष सर्वेक्षण की अपना बहुमूल्य समय पिछले पांच वर्षों से देते हुए सरकार के महत्वपूर्ण योजना को सफलतापूर्वक कर रहे हैं। लेकिन, सरकार हमलोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए हमलोग आज इकट्ठा हुए हैं। 

विज्ञापन
Bihar: Amin, Kanungo and many other workers sat on protest in Patna, Revenue Maha Abhiyan
गर्दनीबाग में प्रदर्शन करते राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से बिहार सरकार राजस्व महा अभियान चला रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के सभी अंचल के सभी पंचायतों में दो-दो शिविर लगाकर लोगों की समस्या का समाधान करने की तैयारी हैं। हर शिविर में अमीनों को लैपटॉप लेकर रहने का निर्देश दिया गया है। लेकिन, अमीन अपने विभाग का ही आदेश मानने को तैयार नहीं हैं। वह पटना गर्दनीबाग पहुंच गए हैं। यहां धरनास्थल पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके साथ कानूनगो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, लिपिक समेत सैकड़ों कर्मचारी हैं। सभी लोगों नीतीश सरकार से नाराज हैं। कुछ लोग वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो कुछ लोग राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा है कि हमलोगों की मांग जब तक पूरी नहीं होती है तब तक हमलोगों का यह आंदोलन जारी रहेगा। कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले तीन महीने वेतन नहीं मिला है। अमीनों का वेतन 35 हजार है लेकिन वह भी समय से नहीं मिल रहा है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन


बिहार में आज से राजस्व महा अभियान, हर घर तक जमीन से जुड़ी सुधारों की सुविधा दे रही नीतीश सरकार
विज्ञापन


इन कर्मचारियों ने नीतीश सरकार यह मांगें की...
  • विशेष सर्वेक्षण की यथा विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो विशेष सर्वेक्षण अमीन विशेष सर्वेक्षण लिपिक की सेवा नियमिता 60 वर्ष किया जाय।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो विशेष सर्वेक्षण अमीन विशेष सर्वेक्षण लिपिक की क्रमशः सहायक अभियंता असैनिकद AE), कनीय अभियंता असैनिक (JE), उत्पवर्गीय लिपिक (UDC) के पद पर नियमित नियुक्ति में प्रतिवर्ष कार्य अनुभव हेतु 5 अंक की अधिमानता दिया जाय।
  • विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी/विशेष सर्वेक्षण कानूनगो विशेष सर्वेक्षण अमीन विशेष सर्वेक्षण लिपिक की क्रमशः सहायक अभियंता असैनिक्स् AE), कनीय अभियंता असैनिक (IE), निम्नवर्गीय उच्चवर्गीय लिपिक (UDC) के समतुल्य वरीयता के अनुसार वेतन प्रदान किया जाय।
  • सात जून 2022 एवं 21 जनवरी 2023 को संघ के गांगो पर निदेशक में अभिलेख एवं परिमाप बिहार, पटना और संघ के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता-सह-बैठक में मांगी पर बनी सहमति के आलोक में आदेश निर्गत किया जाय।
  • सभी सर्वेक्षण कर्मियो को ESIC कार्ड उपलब्ध कनाया जाय साथ ही EPFO में सरकार के तरफ से अंशदान प्रदान किया जाय।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed