{"_id":"68a84af3f6966e05ef054859","slug":"bihar-news-police-arrests-director-of-ram-janaki-math-for-allegedly-molesting-two-minor-girls-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राम जानकी मठ के संचालक पर दो नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राम जानकी मठ के संचालक पर दो नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 22 Aug 2025 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Aug 2025 04:18 PM IST
सार
Patna News: पीड़ित बच्चियों की मां से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मठ संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के पालीगंज स्थित ऐतिहासिक बौद्धकालीन राम जानकी मठ के प्रबंधन समिति के संचालक सुरेश कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: ‘RJD के दोनों विधायक NDA में आते हैं तो मैं करुंगा स्वागत’, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा
विज्ञापन
चॉकलेट देने के बहाने कमरे में बुलाया
पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में रहने वाली महिला अपने नैहर आई थी। आरोप है कि इस दौरान उसकी दोनों नाबालिग बेटियां मठ के नीचे खेल रही थीं। तभी मठ प्रबंधन समिति के संचालक सुरेश कश्यप ने चॉकलेट देने का झांसा देकर बच्चियों को अपने कमरे में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उन्होंने बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की और आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला ने पालीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापामारी की और सुरेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तार संचालक सुरेश कश्यप ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि मठ की जमीन हड़पने की नीयत से उन्हें फंसाया गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar : पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
अधिकारियों ने किया मठ का निरीक्षण
पालीगंज डीएसपी राजीव चंद्र सिंह, एसडीओ गरिमा लोहिया और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मठ का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।