फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Elections 2025: Jitan Ram Manjhi says If both RJD MLAs come to NDA, I will welcome them

बिहार चुनाव: ‘RJD के दोनों विधायक NDA में आते हैं तो मैं करूंगा स्वागत’, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा

Fri, 22 Aug 2025 03:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Aug 2025 03:51 PM IST
सार

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी ने कहा कि अगर विधायक महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आते हैं तो मैं कहूंगा कि वे गलत रास्ते से सही रास्ते पर आए हैं। बिहार और देश के विकास में नीतीश कुमार और नरेंद्र भाई मोदी जी को सहयोग देने के लिए हम उनका धन्यवाद करेंगे।

विज्ञापन
Bihar Elections 2025: Jitan Ram Manjhi says If both RJD MLAs come to NDA, I will welcome them
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। गयाजी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर राजद के दो विधायकों के दिखने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन के विधायक एनडीए में आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar :  पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
विज्ञापन

 
पीएम मोदी के मंच पर दिखे राजद विधायक
गयाजी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में नवादा से राजद विधायक विभा देवी और रजौली से राजद विधायक प्रकाश वीर मंच पर नजर आए। उनके मंच पर पहुंचने के बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों विधायक महागठबंधन छोड़कर एनडीए का दामन थाम सकते हैं। हालांकि मंच से किसी तरह की ज्वाइनिंग की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मांझी ने दी सफाई- यह पार्टी का मंच नहीं था
राजद विधायकों की उपस्थिति को लेकर मांझी ने कहा कि इसे एनडीए में शामिल होने के रूप में देखना गलत है। उन्होंने कहा कि यह कोई पार्टी की सभा नहीं थी। यह केंद्र और बिहार सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम था। इसमें सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया था और उनकी कुर्सियों पर नाम भी लिखे गए थे। ऐसे में कोई आया तो वह पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया था, न कि किसी दल में शामिल होने।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: चुनाव से पहले लालू की पार्टी को झटका, पीएम मोदी के मंच पर नजर आए राजद के दो विधायक
 
‘एनडीए में आए तो करूंगा स्वागत’
हालांकि जीतन राम मांझी ने साफ कहा कि यदि दोनों विधायक महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे। मांझी ने कहा कि अगर महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आते हैं तो मैं कहूंगा कि वे गलत रास्ते से सही रास्ते पर आए हैं। बिहार और देश के विकास में नीतीश कुमार और नरेंद्र भाई मोदी जी को सहयोग देने के लिए हम उनका धन्यवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed