फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Patna High CourtCBI will investigate Badal murder case  justice will be delivered

Bihar News : सीबीआई को मिली बादल हत्याकांड की कमान, प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू; अब फिर जगी न्याय की आस

Thu, 14 Aug 2025 10:26 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी Bihar News : सीबीआई को मिली बादल हत्याकांड की कमान, प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू; अब फिर जगी न्याय की आस
Bihar News : सीबीआई को मिली बादल हत्याकांड की कमान, प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू; अब फिर जगी न्याय की आस Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Aug 2025 10:26 AM IST
सार

Badal murder case update :  चर्चित बादल हत्याकांड केस की जांच अब सीबीआई करेगी। पटना हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है। कोर्ट के फरमान के बाद लोगों में इसको लेकर न्याय की आस फिर से जग गई है। इससे पूर्व बादल हत्याकांड की कमान सीआईडी को भी सौंपी गई थी, लेकिन हत्या के लगभग 8 महीने बाद भी एजेंसी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी।

विज्ञापन
Bihar News Patna High CourtCBI will investigate Badal murder case  justice will be delivered
Badal murder case : पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई करेगी हत्याकांड की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Badal murder case update News : पटना हाईकोर्ट के आदेश पर जिले के चर्चित बादल हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दी गई है। मामले में सीबीआई ने बीते 12 अगस्त को बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच प्रारंभ कर दी है। इस मामले में पुलिस की ओर से दो और पीड़ित परिवार की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। वहीं, इससे पूर्व बादल हत्याकांड की कमान सीआईडी को भी सौंपी गई थी, लेकिन हत्या के लगभग 8 महीने बाद भी एजेंसी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


यातायात डीएसपी पर हत्या का आरोप 

बता दें कि राणा ओमप्रकाश उर्फ बादल की हत्या का आरोप तत्कालीन यातायात डीएसपी आदिल बिलाल पर लगाया गया है। आरोप है कि शहर के करगहर मोड़ स्थित एक निजी अहाते में बीते 27 दिसंबर 2024 की रात बादल अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी कर रहा था, तभी यातायात डीएसपी आदिल बिलाल अपने अंगरक्षकों के साथ वहां पहुंचे और युवकों के साथ झड़प में उन्होंने बादल के ऊपर गोली चला दी। जिससे बादल की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई और इस घटना में अन्य दो लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस का सर्विस रिवॉल्वर छीनने का आरोप 

मामले में पुलिस ने बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों पर झड़प के दौरान सर्विस रिवॉल्वर छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, जब डीएसपी आदिल बिलाल अपने अंगरक्षकों के साथ वहां पहुंचे तो युवकों ने उनके ऊपर हमला कर सर्विस रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। इस क्रम में गोली चल गई और बादल को गोली लगते हीं युवक उग्र हो गए, इसके बाद डीएसपी एवं उनके अंगरक्षकों ने अपने बचाव में हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Politics : राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' पर सियासत तेज, कांग्रेस की बैठक; कितना कारगर होगा ये मेलजोल

सुर्खियों में रहा बादल हत्याकांड

बिहार सरकार के एक वरीय पुलिस अधिकारी पर लगे हत्या के आरोप से इस घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी। घटना के बाद एक तरफ जहां गोली कांड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रदर्शन हुये, वहीं दूसरी ओर पक्ष विपक्ष के कई नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं, बिहार में अफसरशाही को लेकर लगातार हमलावर रही विपक्षी पार्टियों ने भी इस घटना को खूब भुनाया। अब यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है, तो एक बार फिर पीड़ित परिवार समेत आम लोगों में न्याय की आस जग गई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar : घात लगाए बैठे तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम, शौच के लिए गई थी पीड़िता; मामला दर्ज



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed