फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Partner kidnapped Businessman with intention of murder case badh patna bihar police

Bihar : पार्टनर बना दुश्मन, ईंट भट्ठा संचालक का करवाया अपहरण; हत्या होने से पहले पहुंची पुलिस

Thu, 31 Jul 2025 11:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बाढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बाढ़ Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 31 Jul 2025 11:47 AM IST
सार

Bihar : कभी कभी पुलिस अच्छा काम भी कर जाती है। दिनदहाड़े एक ईंट भट्ठा संचालक का अपराधियों ने हत्या की नियत से अपहरण किया था। उसे गंगा के किनारे ले गये और अब उसकी हत्या कर दी जाती, लेकिन तभी फ़िल्मी स्टाइल में बिहार पुलिस वहां पहुंची और फिर..।  

विज्ञापन
Bihar News : Partner kidnapped Businessman with intention of murder case badh patna bihar police
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराधियों ने रायल ईंट भट्ठा संचालक को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। परिजनों ने बताया कि उनका अपहरण हत्या करने की नियत से किया गया था। इस घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वाहन चेकिंग से लेकर छापेमारी तक होने लगी। पुलिस की तत्परता से रायल ईंट भट्ठा संचालक को पुलिस ने सकुशल अपराधियों के चंगुल से छुड़ा लिया। मामला पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करौता का है। अपहृत शख्स रायल ईंट भट्ठा संचालक शिवहर निवासी चन्द्र किशोर सिंह हैं। पुलिस ने इस मामले मे छह अपराधियो को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मृत बेटे को जिंदा करने के लिए मां ने लगा दी पूरी ताकत,वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई है हैरान
विज्ञापन

 

Bihar News : Partner kidnapped Businessman with intention of murder case badh patna bihar police
अपहृत ईंट भट्ठा संचालक चन्द्र किशोर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध मे डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार राहुल रंजन और अपहृत चन्द्र किशोर सिंह के बीच 2023 से करीब अस्सी लाख से एक करोड़ रुपए का लेन-देन का विवाद चला आ रहा था। दोनों उस वक्त पार्टनरशीप पर ईंट भट्ठा संचालित कर रहे थे। इसी को लेकर राहुल रंजन ने अपने साथियो के साथ ईंट भट्ठा संचालक के अपहरण कर हत्या की योजना बना डाली। इसके बाद राहुल रंजन अपने एक दर्जन साथियो के साथ हथियार से लैस ईंट भट्ठा संचालक के पास पहुंचा और हथियार के बल पर उसका अपहरण कर विधिपुर गाँव स्थित गंगा के किनारे सुनसान क्षेत्र मे ले गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मुंगेर के नए डीएम बने निखिल धनराज निप्पणीकर, अरविंद कुमार वर्मा के ट्रांसफर की क्यों हो रही है चर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने जगह-जगह वाहन जांच पड़ताल शुरू कर दी। आनन फानन मे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी 2 अभिषेक सिंह के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अपराधियों ने  बदमाशो ने अपहृत चन्द्र किशोर सिंह को हत्या की नियत से गंगा किनारे मे रखे हुए है। पुलिस ने दबिश बनाया और विधिपुर स्थित गंगा के किनारे से अपहृत ईंट भट्ठा संचालक को सकुशल बरामद कर लिया। अपहृत चन्द्र किशोर सिंह वर्तमान मे सालिमपुर के करौटा मे रहते हैं। इस संबंध मे डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से एक करौटा का ही राहुल रंजन, विधिपुर के मोहन कुमार पांडे, टुल्लू कुमार, सूरज कुमार, दीपू कुमार और निकेश कुमार शामिल है। इन अपराधियों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामल्के में फरार अपराधियों की भी शिनाख्त कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed